National Swimming Competition 2021: नेशनल तैराकी में भागलपुर के आजाद को म‍िला गोल्ड, उनकी सफलता की कहानी आपको देगी प्रेरणा

हरियाणा में आयोजित की गई थी फिन राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता। भागलपुर सुल्तानगंज के घोरघट का रहने वाले है गुलाम नबी आजाद ने इसमें गोल्‍ड जीता है। फिन तैराकी में पानी की सतह पर सांस रोककर तैराकी की जाती है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:57 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:57 AM (IST)
National Swimming Competition 2021: नेशनल तैराकी में भागलपुर के आजाद को म‍िला गोल्ड, उनकी सफलता की कहानी आपको देगी प्रेरणा
हरियाणा में आयोजित की गई थी फिन राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता, भागलपुर के युवक को मिला गोल्‍ड।

संवाद सूत्र, सुल्तानगंज (भागलपुर)। तैराकी के राष्ट्रीय मुकाबले में भागलपुर के लाल गुलाम नबी आजाद ने गोल्ड जीता है। वह सुल्तानगंज प्रखंड के घोरघट के रहने वाले हैं। अब वे इजिप्ट में होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले बंगलुरु में एक प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

गुलाम नबी आजाद ने बताया कि उन्होंने हरियाणा में आयोजित फिन तैराकी प्रतियोगिता में 20 राज्यों के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें बिहार की ओर से गुलाम नबी ने भाग लिया था। वहीं, राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता पटना में आयोजित हुई थी। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों के चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन इजिप्ट में होगा। उसकी सफलता पर जिम ट्रेनर अजय कुमार ने उन्हेंं शुभकामनाएं दी हैं। अजय कुमार ने बताया कि कड़ी मेहनत से गुलाम को यह सफलता मिली है।

क्या है फिन तैराकी

फिन तैराकी एक खेल है। इसमें पानी की सतह पर सांस रोककर तैराकी की जाती है। ये सामान्य तैराकी से थोड़ा कठिन होता है। इसमें तैराक को अपने शरीर पर पूरे तरीके से नियंत्रण बनाना होता है। पानी में सांस रोककर एक जगह से दूसरी जगह की दूरी तय करनी होती है। जो यह दूरी तय समय में तय कर लेता है वही विजेता होता है।

आजाद बोले- देशवासियों की दुआएं मेरे साथ

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मैंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीते हैं। इससे मैं काफी उत्साहित हूं। 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में मुकाबला होगा। इस मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए मुझे इजिप्ट जाना है। देशवासियों की दुआएं मेरे साथ हैं। कहा कि इसके लिए उन्‍होंने वर्षों तक मेहनत की है।  आगे भी उनका बेहतर प्रदर्शन जारी है। वे लगातार व‍िभिन्‍न प्रतियोग‍िताओं में भाग लेंगे। उन्‍होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव व समाज का नाम देश में रोशन करेंगे। वे लगातार इस व‍िधा से जुड़े हुए हैं।

chat bot
आपका साथी