जदयू में गुटबाजी और विवाद को सुलझाने राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे यहां, करीबी बढ़ाने के लिए नेताओं में लगी होड़

भागलपुर में जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं में विवाद और गुटबाजी काफी दिख रही है। इसे सुलझाने के लिए स्‍वयं राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आरसीपी सिंह यहां आ रहे हैं। वे यहां बीते विधानसभा चुनाव में हार जीत की भी समीक्षा भी करेंगे। इसकी तैयारी की गई है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:53 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:53 AM (IST)
जदयू में गुटबाजी और विवाद को सुलझाने राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे यहां, करीबी बढ़ाने के लिए नेताओं में लगी होड़
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भागलपुर आएंगे।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गया है। इसके साथ ही बीते विधानसभा चुनाव में हार जीत की भी समीक्षा है चल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के भागलपुर दौरे के दौरान भी यही चर्चाएं होने की उम्मीद है। चूंकि विधानसभा चुनाव के समय जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह थे, उन्हें हटाकर पंचम श्रीवास्तव को जदयू की कमान दी गई है। ऐसे में आरसीपी सिंह जदयू अध्यक्ष को संगठन को मजबूत करने को लेकर भी दिशा निर्देश देंगे। ताकि वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद करते रहे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर जिले में अलग-अलग नेता अपने तरीके से तैयारी में जुटे हुए हैं। मंच पर जगह पाने को लेकर वे लोग अलग-अलग जुगाड़ में लगे हुए हैं। पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्थानीय जिले के नेताओं में चेहरा दिखाने की भी होड़ रहेगी। बता दें कि पूर्व में भी कई बार नेताओं के दौरे पर जदयू के दो गुट आपस में हाथापाई पर भी उतर आए हैं। ऐसे में टाउन हॉल में होने वाले कार्यक्रम में इस तरह की तनातनी देखने को मिल सकती है।

जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। उनके स्वागत के लिए जिला जदयू की पूरी टीम तैयार है। राकेश ओझा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। इसके अलावा संगठन की मजबूती के लिए टिप्स देंगे। चुनाव के दौरान जहां कमियां देखी गयी है। वहां के स्थानीय नेताओं से भी जानकारी लेंगे। ताकि आगे के चुनाव में जदयू मजबूत स्थिति में रह सके। आरसीपी सिंह के दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि नए जिलाध्यक्ष उन्हें चुनाव के समय जदयू के साथ भितरघात करने वाले नेताओं की भी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

chat bot
आपका साथी