स्मार्ट सिटी भागलपुर में होगा राष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन इंडोर हाल, दो करोड़ रुपये होंगे खर्च, इस जगह होगा निर्माण

स्‍मार्ट सिटी भागलपुर में राष्‍ट्रीय स्‍तर का बैडमिंटर इंडोर हाल का निर्माण होगा। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सैंडिस कंपाउंड के जयप्रकाश उदयान में इसका निर्माण होगा। इसके लिए स्‍मार्ट सिटी की योजना से पैसे खर्च किए जाएंगे।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:40 AM (IST)
स्मार्ट सिटी भागलपुर में होगा राष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन इंडोर हाल, दो करोड़ रुपये होंगे खर्च, इस जगह होगा निर्माण
स्‍मार्ट सिटी भागलपुर में राष्‍ट्रीय स्‍तर का बैडमिंटर इंडोर हाल का निर्माण होगा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जयप्रकाश उद्यान परिसर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए सूबे का पहला बैडमिंटन इंडोर हाल बनेगा। इसमें स्मार्ट सिटी की योजना से करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हाल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद इसमें जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताएं होंगी।

दरअसल, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए कम से कम सात कोर्ट का होना जरूरी है। वर्तमान में चार कोर्ट इंडोर में हैं, पर वे जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े हुए हैं। सभी कोटों का जीर्णोद्धार होगा।

हाइलाइटर्स :-

- 2014 में आल इंडिया सब जूनियर रैंङ्क्षकग और 2019 में सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है भागलपुर में

- पूर्व से बने चार कोर्ट का होगा जीर्णोद्धार, तीन नए कोर्ट का होगा निर्माण, राष्ट्रीय स्तर की होगी प्रतियोगिता

किया जाएगा विस्तार

स्मार्ट सिटी की योजना से तीन बैडमिंटन कोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए फाउंडेशन का कार्य शुरू हो गया है। वृक्षों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जा रहा है। इसके लिए तेजी से काम हो रहा है।

उडेन फ्लोर वाले होंगे सभी कोर्ट

इंडोर हाल में बनने वाले सभी सात कोर्ट उडेन फ्लोर वाले होंगे। खिलाडिय़ों के लिए जिम की भी सुविधा होगी। करीब 700 दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी का निर्माण होगा। शौचालय, चेङ्क्षजग कक्ष, पार्किंग और लाइङ्क्षटग की व्यवस्था होगी। आधुनिक डिजाइन का भवन लोगों को आकर्षित करेगा।

बिहार बैडङ्क्षमटन संघ के इवेंट सचिव सत्यजीत सहाय ने बताया कि इतना बड़ा हाल बिहार में कहीं नहीं है। यहां लगातार खिलाडिय़ों की संख्या बढ़ रही है। अब यहां राष्ट्रीय स्तर के इवेंट भी कराए जा सकेंगे। हालांकि बड़े आयोजनों के लिए हवाई सेवा का नहीं होना बड़ी बाधा है। हवाई जहाज उड़ान भरने लगे तो देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाडिय़ों को भागलपुर आने में सुविधा होगी।  

chat bot
आपका साथी