नाथनगर, भागलपुर पंचायत चुनाव 2021 परिणाम: गोसाईं दासपुर से तीसरी बार मुखिया बनी पिंकी, जिप उपाध्‍यक्ष चुनाव हारीं

नाथनगर भागलपुर पंचायत चुनाव 2021 परिणाम 14 में से दो ही निवर्तमान मुखिया बचा पाए अपनी कुर्सी। जिला परिषद के दोनों सीटों पर भी जनता ने नए उम्मीदवारों पर जताया भरोसा। ज्‍यादातर निवर्तमान प्रत्‍याशी मतदान में हार गए। जिला परिषद उपाध्‍यक्ष आरती कुमारी चुनाव हार गईं हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:59 PM (IST)
नाथनगर, भागलपुर पंचायत चुनाव 2021 परिणाम: गोसाईं दासपुर से तीसरी बार मुखिया बनी पिंकी, जिप उपाध्‍यक्ष चुनाव हारीं
गोसाईं दासपुर पंचायत की पिंकी देवी तीसरी बार पंचायत की मुखिया बनी।

संवाद सूत्र, नाथनगर (भागलपुर)। नाथनगर प्रखंड के 14 पंचायतों में से मात्र दो पंचायत के मुखिया अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। शेष 12 को पराजय का मुंह देखना पड़ा। गोसाईं दासपुर पंचायत की पिंकी देवी तीसरी बार पंचायत की मुखिया बनी। बैरिया पंचायत के प्रमोद यादव दूसरे बार मुखिया पद पर जीत हासिल करने में सफल रहे। वहीं जिला परिषद के दोनों सीटों पर मतदाताओं ने नए उम्मीवारों पर भरोसा जताया। दक्षिणी क्षेत्र से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य डा अशोक कुमार आलोक को मिथुन कुमार ने पराजित कर अपना झंडा फहराया। वहीं उतरी से निवर्तमान जिप उपाध्यक्ष रही आरती कुमारी भी अपना सीट बचाने में सफल नहीं रही।वहां से धनंजय कुमार को विजय घोषित किया गया।

कुल मिलाकर मतगणना का परिणाम आते ही पूरे प्रखंड में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल देखा जा रहा है। जिन पंचायतों में मुखिया पद के लिए सफलता पाई है, वहां उनके समर्थकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। नवनिर्वाचित मुखिया में 12 प्रत्याशियों ने पहली बार चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित कर जीत हासिल करने में सफल हुए हैं।

नाथनगर प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया

नूरपुर - ज्योति कुमारी (पहली बार) - 4113 मत से जीते  गौराचौकी - रमेश कुमार भारती (पहली बार) - 1821 मत से जीते निस्फ अंबे - नीरू देवी (पहली बार) - 2861 मत से जीते कजरैली - फिरोजा खातून (पहली बार) - 1395 मत से जीते विशनरामपुर - पवन यादव (पहली बार) - 1498 मत से जीते बेलखोरिया - अंजना देवी (पहली बार) - 1293 मत से जीते गोसाईंदासपुर - पिंकी देवी (तीसरी बार) - 2043 मत से जीत दर्ज की रन्नूचक मकंदपुर - अनीता देवी (पहली बार) - 1263 मत से जीते रामपुर खुर्द - गौतम पासवान (पहली बार) - 1742 मत से जीते भतौड़िया - मिठ नारायण मंडल (पहली बार) - 1759 मत से जीते भुवालपुर - किरण कुमारी (पहली बार) - 1415 मत से जीते रत्तीपुर बैरिया - प्रमोद यादव (दूसरी बार) - 1909 मत से जीते राघोपुर - धनंजय राय उर्फ धारो राय (पहली बार) - 1274 मत से जीते शंकरपुर - अशोक मंडल (पहली बार) - 423 मत से जीते

भतोड़िया पंचायत में हारे प्रत्याशी ने की गोलीबारी

भतोड़िया पंचायत के पचकठिया गांव में एक हारे प्रत्याशी ने मतगणना केंद्र से लौटते ही वोट नहीं देने का आरोप लगाकर वोटरों के साथ मारपीट करने और दहशत फैलाने के गोली बारी करने का मामला प्रकाश में आया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रत्याशी की बहन भी गोलीबारी करते हुए गाली गलौज कर रही थी। उन लोगों ने महिला और बच्चों के साथ भी मारपीट की है।

chat bot
आपका साथी