अभियान चलाकर गली-मोहल्ले को सैनिटाइज कर रहा निगम

कोरोना संक्रमण से शहरवासियों को बचाने के लिए नगर निगम शहर को सैनिटाइज कर रहा है। शहर की हर सड़क मुख्य रास्ते और बाजारों की छोटी से छोटी गलियों को भी छिड़काव का कार्य जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:07 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:07 AM (IST)
अभियान चलाकर गली-मोहल्ले को सैनिटाइज कर रहा निगम
अभियान चलाकर गली-मोहल्ले को सैनिटाइज कर रहा निगम

भागलपुर। कोरोना संक्रमण से शहरवासियों को बचाने के लिए नगर निगम शहर को सैनिटाइज कर रहा है। शहर की हर सड़क, मुख्य रास्ते और बाजारों की छोटी से छोटी गलियों को भी छिड़काव का कार्य जारी है। निगम ने एक दमकल के साथ 12 हैंड स्प्रे करने वाली मशीनों से घरों और भवनों को सैनिटाइज करा रहा है। इसके लिए निगम ने पांच हजार लीटर हाइप्रोक्लोराइट कैमिकल को खरीदा है। इसे पानी में घोलने के बाद इसका छिड़काव किया जा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर ओर केमिकल की जरूरत पड़ती है तो वो भी खरीदा जाएगा, लेकिन शहर में भीड़भाड़ होने की वजह से इसे बड़े स्तर पर अब तक नहीं किया जा सका था। लॉकडाउन के कारण दोपहर बाद शहर सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। इससे डिसिल्टिग वाहन से मुख्य व प्रधान सड़कों पर बड़े वाहनों से छिड़काव शनिवार को किया गया। इससे यातायात बाधित होने की समस्या भी नहीं हुई। पार्कों को भी किया शामिल

निगम ने अपने मास्टर प्लान में शहर के मुख्य सभी पार्कों को भी शामिल किया है। यहां हाइप्रोक्लोइड स्प्रे से छिड़काव किया जा रहा है। लोगों को भी जागरूक करने का काम किया जा रहा है। सभी पार्कों में स्प्रे से छिड़काव किया गया। नगर आयुक्त ने की अपील

प्रभारी नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद यादव ने निगम के काम के साथ लोगों से भी में अपना सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इससे निगम का काम भी आसान होगा और लोगों को वायरस से बचाव भी होगा। इसलिए उन्होंने शहरवासियों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी