लॉकडाउन में निगम की योजनाओं की बढ़ी रफ्तार

लॉकडाउन के बीच सरकार ने निर्माण कार्य पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई है। विकास योजनाओं को जारी रखने का निदेश दिया है ताकि श्रमिकों के बीच रोजगार की समस्या उत्पन्न नहीं हो। इस दिशा में नगर निगम प्रशासन ने भी विकास योजनाओं का खजाना खोल रखा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:12 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:12 AM (IST)
लॉकडाउन में निगम की योजनाओं की बढ़ी रफ्तार
लॉकडाउन में निगम की योजनाओं की बढ़ी रफ्तार

भागलपुर। लॉकडाउन के बीच सरकार ने निर्माण कार्य पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई है। विकास योजनाओं को जारी रखने का निदेश दिया है ताकि श्रमिकों के बीच रोजगार की समस्या उत्पन्न नहीं हो। इस दिशा में नगर निगम प्रशासन ने भी विकास योजनाओं का खजाना खोल रखा है। इससे जहां श्रमिकों के लिए रोजगार का द्वार खुला है वहीं शहर का विकास कार्य भी तेजी से होगा।

प्रभारी नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव ने हाल के दिनों में 17 करोड़ रुपये से अधिक योजनाओं को हरी झंडी दी है। मुख्यमंत्री सात निश्चिय योजना से सड़क व नाला निर्माण के करीब 85 योजनाएं शामिल है।वहीं जैन मंदिर मार्ग में नाला निर्माण निर्माण समेत आठ बड़ी योजनाओं की दूसरी किस्त की राशि निगम ने जारी कर दी है।

इससे करीब पाचं हजार से अधिक श्रमिकों को 51 वार्डों के विभिन्न गली मोहल्लों को कार्य कर रहे हैं। इस बीच संवेदकों को कोविड 19 के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। संवेदकों को श्रमिकों के लिए मास्क, सेनिटाइजर आदि उपलब्ध कराना होगा। श्रमिकों को परेशान कर रही पुलिस

लॉकडाउन में निर्माण कार्य में जुड़े श्रमिकों को पुलिस की सख्ती से गुजरना पड़ रहा है। घर लौटने के क्रम में पुलिस श्रमिकों पर डंडे बरसा रही है। साथ ही मानसिक रूप से परेशान कर रही है। ऐसे में श्रमिक कार्य करने के बजाय घरों में रहना अधिक पसंद कर रहे हैं। पुलिस के भय से श्रमिकों के बीच रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न नहीं हो। इसके लिए निगम प्रशासन ने श्रमिकों को पहचान पत्र भी जारी कर रहा है। ताकि पुलिस द्वारा श्रमिकों को बेवजह परेशान नहीं कर सके।

chat bot
आपका साथी