वाहनों से बिना ढके कूड़े की ढुलाई, शहर की आबोहवा बिगाड़ रहा निगम

भागलपुर। भागलपुर नगर निगम में सबसे बड़ी समस्याओं में से एक कूड़ा-कचरा भी है। शहर का ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 02:08 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 02:08 AM (IST)
वाहनों से बिना ढके कूड़े की ढुलाई, शहर की आबोहवा बिगाड़ रहा निगम
वाहनों से बिना ढके कूड़े की ढुलाई, शहर की आबोहवा बिगाड़ रहा निगम

भागलपुर। भागलपुर नगर निगम में सबसे बड़ी समस्याओं में से एक कूड़ा-कचरा भी है। शहर का हर तबका इससे प्रभावित है। रिहायशी कॉलोनी हो या स्लम बस्ती, कूड़ा उठाव नहीं होने से लोग परेशान हैं। शहर में वाहनों से कूड़ा उठाव बिना ढके हुए किया जा रहा है। नतीजा, साफ-सफाई की व्यवस्थाओं में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा है। समस्या यहीं खत्म नहीं होती, डंपिग प्वाइंट पर बेतरतीब तरीके से कूड़ा फैला रहता है। ऊपर से बिना ढके निगम की गाड़ियों के कूड़ा ढोने से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

इस कार्य में नगर निगम लगभग 70 गाड़ियां चल रही हैं, इनमें से काफी गाड़ियों को कचरा ले जाने के दौरान कवर नहीं किया जा रहा है। ट्रैक्टर व ऑटो टीपर के साथ हाइवा से कूड़े की ढुलाई की जाती है। कूड़ा वाहन में क्षमता से अधिक कूड़ा डाल दिया जाता है। खुले में कचरा ढोने से दुर्गंध और प्रदूषण फैल रहा है। डंपिग ग्राउंड तक मोहल्ले से कूड़ा ले जाने के क्रम में सड़क पर कचरा गिरता रहता है। कूड़ा गाड़ी के पीछे आवागमन करने वाले राहगीर व वाहन चालक के आंखों में कचरा का कण पड़ रहा है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। साथ ही कूड़े के दुर्गंध से लोगों को परेशानी भी हो रही है। बाकी इसे ढकने को लेकर निगम के पास व्यवस्था तक नहीं है। जबकि एनजीटी का भी सख्त निर्देश है कि वो कूड़े को ढककर ही ले जाए, लेकिन निगम ने अनुपालन नहीं कर रहा है। इसका सख्ती से पालन करवाने के लिए सरकारी महकमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शहर में कूड़ा उठाव की व्यवस्था

51 - वार्ड की संख्या

150- डंपिग प्वांइट

एक : बार डंपिग प्वाइंट से होता है उठाव

12 : ट्रैक्टर

एक : हाईवा

48 : ऑटो टीपर

चार : कंपेक्टर

1200 : सफाई मजदूरों की संख्या

---------------------------

कोट.

वाहनों में कूड़ा ढककर ढुलाई करने की व्यवस्था 2018 में लागू की गई थी। कुछ वाहनों में तिरपाल से ढका जा रहा था। अगर यह व्यवस्था बंद हुई है तो अनिवार्य रूप से शुरू कराया जाएगा। जनता के सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। नगर आयुक्त को सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया जाएगा।

सीमा साहा, मेयर

chat bot
आपका साथी