जलापूर्ति पाइप की बिगड़ी सेहत, बरारी में गहराया जल संकट

बरारी स्थित वार्ड 28 और 29 की 20 हजार की आबादी को पिछले तीन महीनों से जलापूर्ति संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के फेरी रोड फैक्ट्री रोड बड़गाछ चौक व लंच घाट मार्ग आदि कई मोहल्ले तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:15 PM (IST)
जलापूर्ति पाइप की बिगड़ी सेहत, बरारी में गहराया जल संकट
जलापूर्ति पाइप की बिगड़ी सेहत, बरारी में गहराया जल संकट

भागलपुर। बरारी स्थित वार्ड 28 और 29 में 20 हजार लोगों को पिछले तीन महीनों से जलापूर्ति संकट का सामना करना पड़ रहा है। फेरी रोड, फैक्ट्री रोड, बड़गाछ चौक व लंच घाट मार्ग आदि कई मुहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है। दरअसल, कई घरों में अवैध तरीके से मोटर पंप चलाने के कारण पानी का प्रेशर कम होने लगा है। नतीजतन, जनता नलों से पानी टपक रहा है। नगर निगम की जलकल शाखा अवैध तरीके से जलदोहन करने वालों पर कार्रवाई कर पाने में विफल रही है।

इस मामले में पार्षद शिवानी देवी ने भी निगम प्रशासन से शिकायत की है। इसके बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बरारी फैक्ट्री रोड के आसिफ व मुस्कान ने बताया कि वाटर व‌र्क्स से आठ घंटे आपूर्ति होने बाद भी बरारी के अधिकांश हिस्सों में पानी नहीं पहुंच पाता है। वार्ड 29 में 70 से अधिक घरों में मोटर पंप लगे हैं, जिनके जरिये अवैध तरीके से पानी खींच लिया जाता है। इस कारण जनता नल व स्लम बस्ती को पानी नहीं मिल पाता है। बिजली रहने पर जनता नल से बूंद-बूंद पानी भी नहीं टपकता है। एक बाल्टी पानी भरने में 20 मिनट लग जाते हैं। नलों पर पानी लेने के लिए भीड़ लग जाती है।

कोट..

तकनीकी गड़बड़ी व अवैध तरीके से मोटर पंप लगाकर पानी खींचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी।

सत्येंद्र वर्मा, उप नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी