रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ भागलपुर का पेट्रोल पंप व्यवसायी लौटा घर, बताई घर से यूं ससुराल जाने की वजह

भागलपुर में पेट्रोल पंप का संचालन करने वाले टिंकू जी रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया था। बुधवार को गायब हुआ व्यवसायी बुधवार को अपने घर भी रहस्यमयी ढंग से पहुंच गया। इसके बाद स्वजनों ने चैन की सांस ली।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 06:53 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 06:53 AM (IST)
रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ भागलपुर का पेट्रोल पंप व्यवसायी लौटा घर, बताई घर से यूं ससुराल जाने की वजह
रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ था रिंकू जी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर : पेट्रोल पंप के व्यवसाय में घाटा और स्वजनों की उधारी से तनाव में मंगलवार की सुबह 11 बजे से रहस्यमय ढंग से गायब रवि कुमार सिंह उर्फ टिंकू जी घर वापस लौट आया है। उसकी वापसी भी रहस्यमय ढंग से हुई है। वो हाफ पैंट और गंजी में ही घर से निकल गया था। घर में मोबाइल और गले में पड़ी सोने की चेन के साथ सॉरी लिखी एक पर्ची भी छोड़ गया था।

गुरुवार को उसकी वापसी की जानकारी स्वजनों ने जोगसर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी को दी। थानाध्यक्ष ने उनसे बातचीत कर उसकी रहस्यमय ढंग से गायब होने सम्बन्धी जानकारी ली। उसका जबाव था 20 लाख रुपये के कर्ज से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रवि की वापसी से घर के लोगों ने राहत की सांस ली। वरना सभी अनहोनी की आशंका से भयभीत थे। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी के रूप में रेडक्रास रोड निवासी रवि कुमार सिंह उर्फ टिंकूजी का नाम है। रवि नवगछिया के गोपालपुर स्थित अपना पेट्रोल पंप का संचालक है।

ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे में खत्म होगा रिजर्वेशन का झंझट, जनरल टिकट से भी कर सकेंगे ट्रेनों में सफर, जानिए

डेंगू पीड़ितों की संख्या में आई कमी

जागरण संवाददाता, भागलपुर : जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या में कमी आई है। पिछले दो दिनों में दो डेंगू पीडि़तों को भर्ती किया गया है। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के ट्रामा वार्ड को डेंगू वार्ड बनाया गया है। 27 अक्टूबर से डेंगू वार्ड में पीड़ितों को भर्ती किया जा रहा था। अबतक 17 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें जिले के आठ मरीज शामिल हैं। भागलपुर के शहरी क्षेत्र के चार मरीजों को भी भर्ती किया गया है। मंगलवार और बुधवार को दो मरीजों को भर्ती किया गया साथ ही स्वस्थ होने पर तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई।

chat bot
आपका साथी