बांका में मछली के कारोबारी की हत्या, एक सप्‍ताह पूर्व मिली थी जान मारने की धमकी, शव बरामद

बांका के अमरपुर में एक मछली के कारोबारी की हत्‍या कर दी गई है। एक सप्ताह पूर्व मृतक ओपी को मिली थी जान मारने की धमकी। गंगापुर गढैल बहियार में अधेड़ का मिला शव शरीर पर मिले जख्म के निशान।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 01:41 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 01:41 PM (IST)
बांका में मछली के कारोबारी की हत्या, एक सप्‍ताह पूर्व मिली थी जान मारने की धमकी, शव बरामद
बांका में मछली मारने के विवाद में हत्‍या हुई है।

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका)। मछली पकड़ने के विवाद में गंगापुर गढैल गांव निवासी उपेंद्र उर्फ ओपी मंडल एक व्‍यक्ति की पानी में डूबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को गंगापुर गढैल गांव के पूरब चौरा बहियार के गुलालीजोर बांध में ओपी मंडल का शव बरामद किया गया है। हत्या का कारण एक सप्ताह पूर्व गुलालीजोर में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद व मारपीट बताया जा रहा है। मृतक मछली के कारोबारी थे। शव देखने से ऐसा लगता है कि उसके चेहरे एवं शरीर पर जगह-जगह जख्म हैं। आशंका है कि मारपीट के बाद पानी में डूबा कर ओपी की हत्या की गई है।

इधर, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मु. सफदर अली ने शव को गुलालीजोर बांध के पानी से बाहर निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग धान का फसल देखने के लिए उक्त बहियार गए थे। जहां गुलालीजोर बांध के पानी में शव को देखने पर लोगों को इसकी जानकारी मिली। इस घटना के बाद से स्‍वजन शोक में डूब गए हैं। हत्‍यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। 

इस मामले में मृतक के पुत्र मणिकांत व जयकांत मंडल ने बताया कि उनके पिता सोमवार की संध्या घर से बहियार की ओर निकले थे। जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो गांव में खोजबीन की गई। आरोप लगाया कि गांव के ही बंधु मंडल के पुत्र खसिया मंडल एवं बुचिया मंडल से एक सप्ताह पूर्व ही गुलालीजोर बांध में मछली पकड़ने को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों ने हत्या करने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष मु. सफदर अली ने बताया कि स्वजनों के बयान पर केस दर्ज किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी