जमुई के सिकंदरा में दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने घर के दो सौ मीटर दूर खड़े युवक को मारी गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की जाम

बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला दोपहर तकरीबन 12 बजकर 45 मिनट के आसपास का है। युवक अपने घर की ओर जा रहा था तभी घर से दो सौ मीटर की दूरी पर अपराधियों ने गोली मार दी।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 01:44 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 01:48 PM (IST)
जमुई के सिकंदरा में दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने घर के दो सौ मीटर दूर खड़े युवक को मारी गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की जाम
युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी।

संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई) : सिकंदरा थानाक्षेत्र के विशनपुर गांव में सोमवार को दोपहर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान चिंटू कुमार सिंह पिता रामाकांत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक घर से सिकन्दरा बाजार आ रहा था। तभी पहले घात अपराधियों ने घर से 200 मीटर की दूरी पर ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पीछे भूमि विवाद का मामला बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की जाम


जहां एक ओर इस हत्याकांड से गांव में मातमी चित्कार गूंज उठी। वहीं दूसरी ओर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। मामले में हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने सिकंदरा-लखीसराय मुख्यमार्ग पर खरडीह-विशनपुर मोड़ के समीप  सड़क ब्लाक कर दी है। हंगामे के आसार हैं। इसको लेकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। लोगों को समझाया बुझाया जा रहा है। वरीय अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। 

टांगी से वार कर पत्नी को किया जख्मी, पटना रेफर

संवाद सहयोगी, जमुई: सोनो थाना क्षेत्र के पैलवाजन गांव स्थित जेएसके चिमनी पर रविवार की दोपहर बाद बाबूलाल भुल्ला ने अपनी ही पत्नी को टांगी से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसे चिमनी मालिक सुरेश यादव द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। जख्मी महिला की पहचान झारखंड प्रदेश के गिरिडीह जिला अंतर्गत भेलवाघाटी गांव निवासी बाबूलाल भुल्ला की 36 वर्षीय पत्नी चुनकी देवी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दोनों पति- पत्नी अपने बच्चों के साथ लगभग चार वर्षों से जेएसके चिमनी पर काम कर रहा थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बाबूलाल भुल्ला ने टांगी से अपनी पत्नी चुनकी के सिर पर वार कर दिया। फिलहाल चुनकी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके बेहोश रहने की वजह से झगड़ा के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपित पति घटना के बाद फरार है।

chat bot
आपका साथी