ममलखा में हुई हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

ममलखा में गुरुवार की रात प्रमोद मंडल की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:08 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:03 AM (IST)
ममलखा में हुई हत्या के मामले में एक गिरफ्तार
ममलखा में हुई हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

भागलपुर। ममलखा में गुरुवार की रात प्रमोद मंडल की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मुकेश मंडल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सबौर थानेदार अजय कुमार अजनवी का कहना है कि मुकेश की निशानदेही पर एक अन्य हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस ने बताया कि मुकेश प्रमोद के साथ हरियाणा में रहता था। वहां भी फरका के एक किसी व्यक्ति की हत्या मामले में आरोपित है। प्रमोद और मुकेश दोस्त थे। क्षतिग्रस्त बाइक बनवाने को लेकर मुकेश और प्रमोद के बीच विवाद हुआ था। जिसकी वजह से मुकेश ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रमोद की हत्या कर दी थी।

वहीं, हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव में तीन वर्ष पूर्व रामकुमार मंडल की हत्या भी इसी प्रकार खुलेआम गांव में टैरा मंडल ने कर दी थी। एक शिक्षक की भी हत्या कर दी गई थी। प्रमोद की हत्या के बाद से गांव के लोग दहशत में है।

chat bot
आपका साथी