नगर निगम कर्मी दिव्या स्मृति निलंबित, गौतम को हटाया गया

भागलपुर। नगर निगम में ट्रेड लाइसेंस घोटाले के मामले में पूर्व शाखा प्रभारी ट्रेड लाइसेंस दिव्या स्मृति को निलंबित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 02:14 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 02:14 AM (IST)
नगर निगम कर्मी दिव्या स्मृति निलंबित, गौतम को हटाया गया
नगर निगम कर्मी दिव्या स्मृति निलंबित, गौतम को हटाया गया

भागलपुर। नगर निगम में ट्रेड लाइसेंस घोटाले के मामले में पूर्व शाखा प्रभारी ट्रेड लाइसेंस दिव्या स्मृति को निलंबित कर दिया गया है। दैनिक कर्मी कंप्यूटर आपरेटर गौतम कुमार साह को हटा दिया गया है। निलंबन के दौरान दिव्या निगम के अभिलेखागार में कार्यरत रहेगी। विभागीय कार्रवाई अलग से होगी। उधर, वर्तमान शाखा प्रभारी निरंजन मिश्रा और कंप्यूटर आपरेटर ज्ञानेन्द्र कुमार वर्मा को एडीएम कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर रखा गया है।

निगम में लंबे समय से फर्जी ट्रेड लाइसेंस जारी कर राशि गबन करने का खेल चल रहा था। हाल में ही वर्तमान शाखा प्रभारी निरंजन मिश्रा के द्वारा फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद निगम में खलबली मच गई। मामला उजागर होने के बाद निगम पार्षदों ने जांच के लिए हंगामा शुरु कर दिया। इसके बाद निगम ने इस मामले में आंतरिक जांच शुरु कर दी। जांच के दौरान पूर्व शाखा प्रभारी दिव्या स्मृति से पूछताछ की गई। उनके हस्ताक्षर के नमूना को भी लिया गया। लेकिन दिव्या स्मृति जारी लाइसेंस पर अपने हस्ताक्षर से इंकार करती रही। बावजूद शक की सूई उस पर ही घूमती रही। निगम ने शुक्रवार को दिव्या को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई अलग से होगी। वहीं कंप्यूटर आपरेटर गौतम कुमार साह को कार्यमुक्त कर दिया गया। उसकी संलिप्तता उजागर हुई है। निगम की आंतरिक जांच को लेकर निगम पार्षद संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद जिलाधिकारी और आयुक्त से मुलाकात करके जांच कराने की बात कही। जिला प्रशासन एडीएम राजेश झा राजा के नेतृत्व में कमेटी गठित कर दी। कमेटी ने जांच शुरु कर दी। जांच के लिए वर्तमान शाखा प्रभारी निरंजन मिश्रा और कंप्यूटर आपरेटर ज्ञानेन्द्र कुमार वर्मा को एडीएम कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया। ताकि जांच के दौरान इनका सहयोग लिया जा सके। प्रशासन की जांच कमेटी ने एक-एक आवेदन की पड़ताल शुरु की है, ताकि यह पता चल सके कि घोटाला कितने का हुआ है।

chat bot
आपका साथी