Munger: घरों से निकलती रही स्वजनों की सिसकियां, दो छात्र व एक छात्रा का हुआ दाह संस्‍कार

Munger हवेली खडग़पुर के मोहनपुर गांव ने एक साथ खोया दो बेटा और एक बेटी। पड़ोस के लोग बंधाते रहे ढांढस छाती पिटकर रोते रहे घरवाले हर की आंखें रही नम। दो छात्र व एक छात्रा के शव का मुंगेर में किया गया दाह-संस्कार।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 04:03 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:03 PM (IST)
Munger: घरों से निकलती रही स्वजनों की सिसकियां, दो छात्र व एक छात्रा का हुआ दाह संस्‍कार
मुंगेर मेंं सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शोक। नरेंद्र स‍िंंह महाविद्यालय में शोकसभा करते शिक्षक।

हवेली खडग़पुर (मुंगेर) [प्रणत भारती]। हवेली खडग़पुर के मोहनपुर गांव में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। गांव की गलियां और टोले इस बात का गवाह बने। बच्चे और बुजुर्ग भी शांत दिखे। घरों में कैद थे। एक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मोहनपुर ने मंगलवार को एक साथ दो बेटे और एक बेटी को खोया, इस गम को गांव वाले नहीं भुला पा रहे हैं। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को इनके घरों से रोने की सिसकियां निकलती रही। छात्र ऋिितक, केशव और छात्रा सोनाली के घर से लेकर द्वार और आंगन में खामोशी दिखी। स्वजनों के चेहरे पर मायूस थे। बदहवास मृत छात्रों के माता-पिता के आंखों से आंसू नहीं रूक रहा था। मोहनपुर गांव से एक साथ तीन शव और बनाहरा राय टोला गांव से एक शव दाह संस्कार के लिए एक साथ निकलता देख ग्रामीणों की आंखें नम रही।

हृदय विदारक घटना तो देख ग्रामीणों के मुंह से बरबस अनायास निकला हे भगवान क्या कर दिए। स्वजन अपने कलेजे के टुकड़े को आंसू भरी आंखों से दाह संस्कार के लिए अंतिम विदाई दी। सभी का दाह संस्कार मुंगेर में हुआ। मृतक ऋिितक कुमार के पिता पप्पू शर्मा और मां गूंजा देवी ने बताया कि बेटा बहुत ही होनहार था। वह पढ़ लिख कर देश का नाम रोशन करने का सपना संयोजे था, बुढ़ापे का सहारा छीन गया। 

रितीका की कही बातों को स्वजन अपने जुबां से बता रहे थे। केशव कुमार के पिता महेश यादव और माता ङ्क्षसधु देवी ने रुआंसे शब्दों में कहा कि सबकुछ उजड़ गया। कलेजा का टुकड़ा साथ छोड़कर चला गया। दिवंगत छात्रा सोनाली कुमारी के पिता संतोष पासवान और माता डेजी देवी दरवाजे पर बैठ आंखों में आंसू लिए टकटकी लगाए बरबस लोगों को देखती रही। मृत आटो चालक मनीष कुमार उर्फ चीकू के पिता विपिन राय और माता प्रमिला देवी ने कहा कि भगवान ने बड़ा अनर्थ किया है। घटना के बाद गांव में पूरी तरह मातमी सन्नाटा दिखा।

ग्रामीण अपने दरवाजे पर बैठकर गांव आने जाने वाले आगंतुकों को बस निहारते दिख रहे थे। दरअसल, मंगलवार की सुबह खडग़पुर- गंगटा मुख्य मार्ग के नजरी गांव के समीप ऑटो व ट्रक के आमने सामने टक्कर में जहां मोहनपुर गांव के रितिक कुमार, केशव कुमार, सोनाली कुमारी, बनहरा राय टोला मनीष कुमार उर्फ चीकू की मौत हो गई तो वहीं नजरी गांव के रोहित कुमार, हरेंद्र कुमार, प्रियांशु कुमार बड़ी मझगांय गांव के पूजा कुमारी, सीमा कुमारी, और अनु कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें भागलपुर रेफल किया गया था। स्वजनों ने बताया कि सभी जख्मी इलाजरत हैं।

सड़क जाम व आगजनी में छह पर मुकदमा, खलासी गिरफ्तार

नजरी गांव के समीप हुए सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत और छह लोगों के जख्मी होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक और आटो में आग लगा दी थी और घंटों सड़क जाम किया था। मामले में गंगटा थाना पुलिस ने छह लोगों को नामजद बनाते हुए सौ से डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज की पुष्टि करते हुए गंगटा थानाध्यक्ष मजहर मकबूल ने बताया कि सड़क जाम, आगजनी और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने मामले में कुल छह लोगों को नामजद बनाया गया है। 100-150 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। ट्रक के उप चालक हरपुर थाना क्षेत्र के सरौन गांव के सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। फरार ट्रक चालक की भी पहचान हो गई है। चालक की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

आत्मा की शांति के लिए शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

छात्र-छात्राओं की मौत के बाद नरेंद्र स‍िंंह महाविद्यालय और बड़ी दुर्गा स्थान में आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मंदिर में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। जख्मी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। तीनों मृतक छात्र छात्रा नरेंद्र स‍िंंह महाविद्यालय में पढ़ते थे। महाविद्यालय के प्राचार्य सबल कुमार स‍िंंह, सत्यनारायण प्रसाद, महेंद्र स‍िंंह, सहदेव यादव, ऋषभ कुमार, अनिल मंडल प्रदीप प्रभाकर, मृत्युंजय मिश्रा, नागेंद्र मंडल, शंकर तांती ने महाविद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में कैंडल जलाकर मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है। इस मौके पर राकेश चंद्र स‍िंंह, अमित कुमार, लंबोदर झा, दुर्गेश कुमार, केसरी सहित कई थे।

chat bot
आपका साथी