मुंगेर पुलिस का डंडा, आठ महीने में करोड़पति बनने का फंडा

मुंगेर पुलिस ने जनवरी से अगस्त के बीच वाहनों की जांच में वसूला 95 लाख के आसपास जुर्माना। यातायात नियमों के पालन में आई तेजी अभी और सुधार होने की दिख रही दरकार। पुलिस का डंडा अब रोड सेफ्टी नियमों के लिए रफ्तार से चल रहा है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 03:28 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 03:28 PM (IST)
मुंगेर पुलिस का डंडा, आठ महीने में करोड़पति बनने का फंडा
वाहन चेकिंग करते मुंगेर पुलिस के जवान।

हैदर अली, मुंगेर। मुंगेर पुलिस (Munger Police) करोड़पति बनने की राहत पर चल पड़ी है। जनवरी से अगस्त माह के बीच आठ माह में 11604 वाहनों से पुलिस ने बकायदा 95 लाख रुपये के आसपास जुर्माना वसूल किया है। सड़कों पर वाहन जांच को लेकर पुलिस की चौकसी पहले से बढ़ी है। चेकिंग अभियान में पहले से तेजी आई है। हर दिन सड़क पर वाहनों की जांच से यातायात नियमों में सुधार दिख रहा है। चेकिंग और जुर्माना भरने की डर से ज्यादातर लोग अब हेलमेट पहनकर चल रहे है। वाहनों में जरूरी कागजात रख रहे हैं। सवारी वाहन, मालवाहक वाहन के चालक भी यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं। ज्यादातर जुर्माना ओवरलोड, फिटनेस हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस के एवज में वसूल किया गया है। एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि अब 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही है। सभी से जुर्माना वसूल किया जा रहा है। जुर्माना के बाद संबंधित को पर्ची भी दिया जा रहा है।

लहरिया कट बाइकर्स पर पैनी नजर

पुलिस अब लहरिया कट बाइकर्स पर पैनी नजर रख रही है। शहर में ऐसे बाइकर्स की संख्या काफी बढ़ी है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में लहरिया कट बाइक चलाने वाले युवाओं पर सख्ती से निपटने की रणनीति पुलिस तैयार कर रही है। ऐसे लोगों के कारण सड़क यातायात नियमों का अनुपालन कराना मुश्किल हो रहा है। गलत तरीके से वाहन चलाने में हर दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ज्यादातार लोगों को हेल्मेट पहनाना पुलिस के लिए अब भी चुनौती है। सड़कों पर बाइक चलाने वाले अधिकांश चालक भी बिना लाइसेंस के हैं।

-11604 वाहनों से पुलिस ने वसूला जुर्माना -02 माह में वाहनों की जांच में आई तेजी -03 शिफ्ट में हर दिन वाहनों की हो रही जांच

94.62 लाख जुर्माना से आया

सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने जनवरी से अगस्त माह में जिले में 11604 वाहनों से 94 लाख 62 हजार 32 सौ रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया है। हालांकि दो माह जुर्माना वसूलने की रफ्तार बढ़ी है। ज्यादातर जुर्माना ओवरलोड, फिटनेस हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रहने से हुआ है।

पुलिस कप्तान की सुनें

पुलिस कप्ततान जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष और पदाधिकारियों को वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है। चेकिंग अभियान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिन और रात में भी गश्त दल को वाहनों को निरंतर जांच करने काे कहा गया है। चुनाव को लेकर वाहनों की जांच और सख्त कर दी गई है। बदमाशों की धड़पकड़ के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही हथियार तस्करों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम को लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी