मुंगेर हादसा: 28 घंटे बाद भी नहीं मिले गंगा में डूबे 3 बच्चे, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल, त्योहार पर मातमी माहौल

मुंगेर हादसा बुधवार को मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में मय घाट के पास गंगा में नहाने गए सात बच्चे डूब गए थे। इनमें से चार का रेस्क्यू किया गया लेकिन तीन लापता थे। गोताखोर लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं लेकिन 28 घंटे बीत जाने के बाद....

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:59 PM (IST)
मुंगेर हादसा: 28 घंटे बाद भी नहीं मिले गंगा में डूबे 3 बच्चे, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल, त्योहार पर मातमी माहौल
मुंगेर में डूब गए थे सात बच्चे, चार को निकाला गया सुरक्षित

संवाद सूत्र, मुंगेर। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि उनके लाल का कोई अता पता नहीं चल सका है। मामला बुधवार का है जब मुंगेर के मय घाट के पास गंगा नहाने के दौरान सात बच्चे डूब गए। इनमें से चार को सुरक्षित निकाला गया लेकिन तीन लापता रहे। गोताखोरों ने देर शाम तक तलाश की, तो वहीं दूसरी तरफ जाल भी लगाया गया लेकिन बच्चे नहीं मिले। 

त्योहार के समय हुई इस अनहोनी के बाद से बच्चों के घर पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। आस-पड़ोस के लोग सांत्वना दे रहे हैं। दूसरी तरफ गोताखोरों की टीम अभी भी इस प्रयास में है कि बच्चे मिल जाएं। डूबने वाले बच्चों में विक्रम साह का पुत्र राकेश कुमार, चंद्रशेखर यादव का पुत्र आदित्य कुमार, ललन साह का पुत्र प्रेम कुमार शामिल है। ये सभी सिकंदरपुर के रहने वाले है और हमउम्र के हैं। उम्र लगभग 11 से 12 साल बताई जा रही है।

बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की 12 सदस्य टीम के साथ 8 गोताखोर लगाए गए हैं। सदर अनुमंडल पदाधिकारी खुशबू गुप्ता ने कहा कि 8 गोताखोर को जाल लेकर गंगा में बच्चों की खोजबीन कर रहे हैं। बुधवार देर शाम एसडीआरएफ की टीम भी मुंगेर पहुंच गई थी। गुरुवार की सुबह से रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। अभी तक तीनों बच्चों का पता नहीं लग सका है।

आदित्य कुमार घर का इकलौता चिराग

आदित्य के पिता चंद्रशेखर यादव और उसकी मां रो-रोकर बदहवास हो जा रहे हैं। आदित्य दो बेटियों के बाद घर का इकलौता चिराग था। त्योहार के दरम्यान हुए हादसे के बाद से गांवभर में मातम पसरा हुआ है।

एक नजर घटनाक्रम पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय पंचायत स्थित गंगा घाट पर बुधवार की दोपहर स्नान के दौरान सात बच्चे डूब गए। इसमें से चार बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। तीन बच्चों का पता नहीं चल रहा है। घटना के बाद पूरे पंचायत में हड़कंप मच गया गांव के लोग घाट पर पहुंच गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम पहुंची। एसडीआरएफ की टीम तीनों बच्चों की तलाश कर रही है। 

chat bot
आपका साथी