Munger Durga Visarjan Case : अनुराग के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शहर में युवाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

Munger Durga Visarjan Case मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली लगने से अनुराग की मौत को लेकर युवाओं में आक्रोश है। अनुराग के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए युवाओं ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM (IST)
Munger Durga Visarjan Case :  अनुराग के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शहर में युवाओं ने निकाला आक्रोश मार्च
मुंगेर के तारापुर में विरोध प्रदर्शन करते लोग

मुंगेर, जेएनएन। Munger Durga Visarjan Case : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान छात्र अनुराग की मौत हो गई। गुरुवार की शाम जमालपुर में विभिन्न छात्र संगठन के अलावे विश्व ङ्क्षहदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर सरकार एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। छह नंबर गेट से जुबली बेल चौक तक निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने खूब नारेबाजी भी की। छात्र दोषी पुलिस कर्मियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कैंडल मार्च में विश्व ङ्क्षहदू परिषद के गौ रक्षा विभाग प्रमुख चंद्रशेखर गुप्ता, बजरंग दल के दक्षिण प्रांत के प्रांत संयोजक रजनीश यादव, महामंत्री सुधांशु, रवि , आशीष, रितिक, रवि , अभिषेक राज, प्रभाकर सिन्हा, गोङ्क्षवद कुमार, रितेश कुमार रोहित सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुंगेर में बजरंगदल ने निकाला आक्रोश मार्च

गुरुवार को तारापुर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुंगेर पुलिस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च तारापुर के उल्टानाथ महादेव मंदिर परिसर से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए मोहनगंज पहुंचा। जहां से अंदर बाजार होते हुए पुन: उल्टानाथ महादेव मंदिर में जाकर समाप्त हुआ। आक्रोश मार्च में सभी कार्यकर्ता मुंगेर पुलिस के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे। लोग डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह को अविलंब बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।

फूंका पूर्व डीएम व एसपी का पुतला

अनुराग पोद्दार की मौत के विरोध में बरियारपुर के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल लोग एसपी लिपि ङ्क्षसह मुर्दाबाद, डीएम राजेश मीणा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। कैंडल मार्च फिलिप उच्च विद्यालय के समीप से निकलकर बरियारपुर की मुख्य सड़क हटिया,स्टेशन रोड पर चारों ओर घुमा तथा घटना के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। युवा प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोशित नजर आ रहे थे। लोग चुनाव आयोग से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी