Munger Durga Visarjan Case : खुल गए बाजार, सामान्य हुए हालात, कम रही लोगों की आवाजाही

Munger Durga Visarjan Case दुर्गा प्रतिमा विजर्सन के दौरान गोलीकांड के विरोध में गुरुवार को हुए बवाल के दूसरे दिन हालात शांत रहा। बाजार में कुछ दुकानें खुलीं लेकिन लोगों की आवाजाही कम रही। पुलिस ने लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 10:16 PM (IST)
Munger Durga Visarjan Case :  खुल गए बाजार, सामान्य हुए हालात, कम रही लोगों की आवाजाही
मुंगेर बाजार में शु‍क्रवार को चहल पहल

मुंगेर, जेएनएन। Munger Durga Visarjan Case : योगनगरी के नाम से मशहूर मुंगेर में शुक्रवार का माहौल बिल्कुल बदला बदला नजर आया। गुरुवार को जहां पूरा शहर गुस्सा से उबल रहा था, वहीं शुक्रवार को स्थिति साफ बदली हुई थी। शहर में चारों तरफ शांति थी।

डीएम और एसपी को हटाए जाने के बाद चैबर ने वापस लिया आंदोलन 

निर्वाचन आयोग द्वारा डीएम और एसपी को हटाए जाने के बाद मुंगेर चैंबर आफ कामर्स ने अनिश्चितकालीन मुंगेर बंद के अपने निर्णय को वापस ले लिया। इस कारण शुक्रवार की सुबह से बाजार में दुकानें खुल गई। आम दिनों की तरह ही बाजार में लोग खरीदारी करते दिखे। हालांकि, चौक-चौराहे पर गुरुवार को हुए ङ्क्षहसक प्रदर्शन को लेकर लोग आपस में चर्चा करते दिखे। कई लोग पुलिस की बर्बर कार्रवाई के बाद भड़के आक्रोश को सही ठहरा रहे थे, तो कई लोगों का यह भी कहना था कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण होनी चाहिए। खैर, तर्क लोगों के तर्क अपनी जगह सही और गलत हो सकते हैं। लेकिन, सबसे खास बात यह थी कि शुक्रवार को जन जीवन पूरी तरह से पटरी पर लौट आया था। बाजार में सब्जी खरीद रहे मंटू कुमार ने कहा कि मुंगेर के लोग अमन पसंद हैं। देखिए माहौल कैसे एकदम से बदल गया। पुलिस ने जिस तरीके से लाठियां चटकाई, उससे लोगों का गुस्सा फूटना लाजिमी था। पास ही खड़ी रंजू देवी ने कहा कि पुलिस ने गलत किया था। जिस निर्ममता से श्रद्धालुओं की पिटाई की गई, उसके बाद लोगों का गुस्सा फूटना जायज ही था। दुकानदार निखिल कुमार गुप्ता ने कहा कि दुकान खुलने के बाद बिक्री भी ठीक हुई। सिंटू कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने त्वरित कार्रवाई की। इस कारण मुंगेर के युवाओं का गुस्सा शांत हो गया। यही मुंगेर शहर का मिजाज है। यहां लोग गलत होने पर सड़क पर उतरते हैं और इंसाफ मिलने पर शांत भी हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी