Munger Durga Visarjan Case : नए डीएम और एसपी के समक्ष भीड़ ने क्षतिग्रस्त किया हेलीकॉप्टर, हवाई अड्डा पर भी नारेबाजी

Munger Durga Visarjan Case मुंगेर में नए डीएम और एसपी के पहुंचते ही लोगों ने सफियाबाद हवाई अड्डा पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया और हेलीकॉप्टर हो क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ ने पुलिस-प्रशासन व पूर्व एसपी लिपि ङ्क्षसह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:13 PM (IST)
Munger Durga Visarjan Case :  नए डीएम और एसपी के समक्ष भीड़ ने क्षतिग्रस्त किया हेलीकॉप्टर, हवाई अड्डा पर भी नारेबाजी
मुंगेर हवाई अड़़डे पर नए डीएम और एसपी।

मुंगेर, जेएनएन। चुनाव आयोग द्वारा मुंगेर के डीएम राजेश मीणा व एसपी लिपि सिंह को हटाने के बाद उनके स्थान पर नए डीएम के रूप में रचना पाटिल व एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लो की पदस्थापना की गई है। इस क्रम में दोनों हेलीकॉप्टर से गुरुवार की संध्या सफियाबाद स्थित हवाई अड्डा पर उतरे। यह खबर सुनते ही हजारों की भीड़ वहां पहुंच गई। लोगों ने अधिकारियों के सामने हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त कर दिया।

भीड़ ने पुलिस-प्रशासन व पूर्व एसपी लिपि सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माहौल गर्म देखकर नई डीएम रचना पाटिल एवं एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लो को जिला पुलिस की टीम ने चारों ओर से सुरक्षा घेरे में ले लिया। साथ ही भीड़ से किसी तरह नए एसपी व डीएम को हवाई अड्डा से निकालने में पुलिस सफल रही। इधर, हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त होने के बाद गुरुवार देर संध्या तक उड़ान नहीं भर सका था। इधर, मुंगेर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में हवेली खडग़पुर एसडीपीओ संजय पांडेय को भी मुंगेर बुला लिया गया। उन्होंने काफी मशक्कत कर स्थिति को संभालने की कोशिश की।

चैंबर ने वापस लिया आंदोलन 

वहीं, हिंसक घटना के विरोध में चैंबर आफ कॉमर्स का अनिश्चित आन्दोलन अब टल गया है। जिलाधिकारी और एसपी के हटाए जाने के बाद इस आंदोलन को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने वापस ले लिया है। अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने कहा चुनाव आयोग ने हमारी मांगों को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों को हटा दिया है। उन्होंने दावा किया कि चैंबर  द्वारा बंदी पूरी तरह सफल रहा। इस दौरान संतोष अग्रवाल, निर्मल कुमार, मनौज जैन, जालान, राजकुमार खेमका आदि थे। 

विधि व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए संजय पहुंचे मुंगेर 

मुंगेर में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने के बाद एडीजी मुख्यालय ने बीएमपी 15 के समादेष्टा संजय कुमार सिंह को मुंगेर पहुंचने के निर्देश दिए गए। संजय सिंह एएसपी के रूप में काफी दिनों तक काम कर चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वयन बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया था। 

chat bot
आपका साथी