Munger Durga Visarjan Case : एडीजी लॉ एंड आर्डर ने मुंगेर में पुलिसिंग कार्य की समीक्षा की

Munger Durga Visarjan Case मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन वहां सक्रिय हो गई है। मुंगेर डीएम और एसपी लगातार वहां सक्रिय हैं। मृतक के स्‍वजनों से उन्‍होंने भेंट की। लोगों के साथ उन्‍होंने बैठकें की।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:31 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:31 AM (IST)
Munger Durga Visarjan Case : एडीजी लॉ एंड आर्डर ने मुंगेर में पुलिसिंग कार्य की समीक्षा की
मुंगेर की सड़कों पर पुलिसिंग करते अधिकारी।

मुंगेर, जेएनएन। मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और लाठीचार्ज की घटना के बाद पूरा मुंगेर शहर उद्वेलित हो उठा था। हजारों युवाओं की भीड़ सड़क पर उतर आई थी। पुलिस के प्रति इतना अधिक आक्रोश था कि भीड़ एक-एक कर कई थानों को निशाना बनाती चली गई। इस घटना के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एडीजी लॉ एंड आर्डर गुरुवार की संध्या ही मुंगेर पहुंच गए। एडीजी लगातार वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। शुक्रवार को एडीजी ने डीआइजी मनु महाराज के साथ बैठक कर पूरे घटना की समीक्षा की।

डीआइजी ने बताया कि थानों को सुदृढ़ बनाने पर गहन विचार विमर्श किया गया। थानों में बेहतर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर थानों को मजबूत बनाया जाएगा। थानाध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा हो रही है। जिनका कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उन पर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना फिर से नहीं हो, इसको लेकर भी रणनीति तैयार की गई। थानों की सुरक्षा को सु²ढ़ करने, पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय बनाने को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की गई। डीआइजी ने कहा कि सभी चौक-चौराहे पर पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस लगातार गश्त भी कर रही है। शहर में विधि व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है।

मृतक के परिजन को 50 लाख रुपये मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर अनशन आज से

मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुई घटना के विरोध में शनिवार से अखिल भारतीय अंतरजातीय अंतरधर्मीय कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता बेकापुर लोहापट्टी चौक पर आमरण अनशन प्रारंभ करेंगे। नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि गोलीकांड के दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर स्पीडी ट्रायल चलाने, मृतक अनुराग के स्वजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने, मृतक के एक परिजन को सरकारी नौकरी देने, गोलीबारी की घटना में जख्मी लोगों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने आदि मांगों के पूरा होने तक मेरा अनशन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी