मुकेश साहनी बोले- अटूट है एनडीए, पांच साल में बिहार विकास की पटरी पर दौड़ेगी, युवाओं के लिए इन क्षेत्रों में गिराए रोजगार

मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी ने बुधवार को कहा कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लक्ष्य के मुताबिक योजनाओं पर किया जा रहा है। इसके लिए मत्स्य और पशु पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 07:10 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 07:10 AM (IST)
मुकेश साहनी बोले- अटूट है एनडीए, पांच साल में बिहार विकास की पटरी पर दौड़ेगी, युवाओं के लिए इन क्षेत्रों में गिराए रोजगार
भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुकेस सहनी।

 जागरण संवाददाता, भागलपुर। मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी ने बुधवार को मायागंज स्थित सुधा डेयरी का निरीक्षण का किया। मंत्री ने कहा कि भागलपुर सहित सूबे के सभी जगहों में डेयरी का विकास किया जाएगा। जो भी समस्याएं हैं उसका जल्द समाधान किया जाएगा। विचार-विमर्श कर दूध की कीमत बढ़ाई जाएगी।

बीस लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है। बीस लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की लक्ष्य के तहत योजनाओं पर काम किया जा रहा है। मत्स्य और पशु पालन का बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। किसानों की स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार कृषि क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। गाय, भैंस खरीदारी पर किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। सब्सिडी बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए सरकार काम कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ हो। इसके लिए योजना तैयार किया जा रहा है। 

मछुआरों के जीवन को भी बेहतर बनाया जा रहा

उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर गांवों में मवेशी का टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही किसानों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में भी डॉक्‍टर जानकारी दे रहे हैं। मछुआरों के अधिकारों के लिए ही पार्टी बनाई गई है। मछुआरों की जीवन शैली में बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है, ताकि वे उन योजनाओं का लाभ उठा सकें। सरकार उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि एनडीए को जनता ने बहुमत दिया है। सरकार को बहुमत से अधिक सीट है। कुछ लोग दिन में सपना देखते हैं। एनडीए अटूट है और सरकार अपनी कार्यकाल पूरा करेगी। पांच सालों में बिहार विकास की पटरी पर दौड़ेगी।

chat bot
आपका साथी