बोले MP ललन सिंह- नहीं भूल सकता मुंगेर की जनता का प्यार, उनका सुख-दुख मेरा

मुंगेर सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुंगेर की जनता के प्रेम पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्रेम कभी भुलाया नहीं जा सकता। 31 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे। जिले आगमन और कार्यक्रम के बारे में उन्होंने पूरी जानकारी दी।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 07:16 PM (IST)
बोले MP ललन सिंह- नहीं भूल सकता मुंगेर की जनता का प्यार, उनका सुख-दुख मेरा
मुंगेर सांसद ललन सिंह 31 को संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। मुंगेर सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (MP Lalan Singh) 31 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे। मंगलवार को सांसद बरियारपुर प्रखंड, सदर प्रखंड और जमालपुर प्रखंड जाएंगे। इन प्रखंडों में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे, उनकी समस्याओं का सुनेंगे और समाधान करेंगे। सांसद बरियापुर प्रखंड के करहरिया दक्षिणी, करहरिया पूर्वी, करहरिया पश्चिमी, नीरपुर,पडिया, बरियारपुर दक्षिणी, जमालपुर के रतनपुर पंचायत, इटहरी,कलारामपुर पंचायत, सदर के नौवागढी उत्तरी व महुली पंचायत के जनता के बीच होंगे।

सांसद ललन सिंह ने कहा कि मुंगेर की जनता से जो स्नेह और प्यार मिला है, उसे वह कैसे भूल सकते हैं। मुंगेर की जनता का हर दुख-दर्द उनका है। जनता की हर समस्याओं का समाधान होगा। सांसद विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा बाढ़ पीड़ितों से भी रूबरू होंगे। सांसद ने कहा कि वह काम पर विश्वास करते हैं। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जिलाधिकारी से लगातार बात हो रही थी। पीड़ितों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही निर्देशित है। सांसद इसके अलावा क्षेत्र में चल रही योजनाओं को भी जानेंगे, प्रगति रिपोर्ट के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेंगे।

पटना के बाद मुंगेर दूसरा जिला, जहां...

गौरतलब हो कि सांसद ललन सिंह ने जिलेवासियों की सहूलियत के लिए दर्जनभर से ज्यादा स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की स्वीकृति दिलायी है। उन्होंने कहा कि पटना के बाद राज्य का पहला जिला होगा जहां शहरी अस्पताल से लेकर अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों का स्वरूप बदल जाएगा। गरीब मरीजों को बेहतर इलाज संभव होगा। अगले महीने इन तमाम योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। सांसद ने कहा कि मुंगेर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं को डेवलप करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुंगेर की जनता के लिए कृत संकल्पित हूं और रहूंगा।

chat bot
आपका साथी