मुंगेर पहुंचे एमपी ललन सिंह बाढ़ पीड़ितों से मिले, सुना उनका दुख-दर्द, किए हर संभव मदद के वादे

मंगलवार को ललन सिंह अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर पहुंचे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनके दुख दर्द को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए हम कृत संकल्पित हैं इस दिशा में तेजी के साथ काम किया जाएगा।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 04:41 PM (IST)
मुंगेर पहुंचे एमपी ललन सिंह बाढ़ पीड़ितों से मिले, सुना उनका दुख-दर्द, किए हर संभव मदद के वादे
मुंगेर पहुंचे एमपी ललन सिंह, बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे छह-छह हजार।

संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर)। एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (MP Lalan Singh) ने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ितों का ख्याल है, सभी मेरे अपने हैं। बाढ़ से जो भी नुकसान हुआ है, उसका हर हाल में भरपाई किया जाएगा। जिनके घरों में पानी प्रवेश कर गया है, उन्हें छह-छह हजार रुपये मिलेंगे। साथ ही बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए मकान और जिनकी फसलें डूूबी हैं, उन्हें भी उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। सांसद मंगलवार को बरियापुर प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। सांसद ने कहा कि फसल क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ पीड़ित लोगों को जिन्हें पालिथीन नहीं मिला है, उन्होंने सभी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सांसद ने कहा कि वर्तमान में पूर्व में बाढ़ पीडि़तों के बने लिस्ट के अनुसार खातों में राशि भेज दी गई है। बाकी बचे लोगों के खाते में भी राशि भेजी जा रही है। जिन लोगों को छह हजार की राशि नहीं मिली है वैसे लोगों को सूची बनाकर जिलाधिकारी को भेजने के लिए अंचलाधिकारी कहा गया है। सभी बाढ़ पीडि़तों के लिए सरकार सहायता राशि देने का काम करेंगी। सांसद ने कहा कि 2015 से ही सभी का सर्वे कराया जा रहा है।

हमेशा आप सभी के साथ हूं- ललन सिंह 

सांसद ने कहा कि आप लोगों के वोट से तथा आप लोगों के आशीर्वाद से जीत मिली है। क्षेत्र की सारी समस्याओं का समाधान करने के लिए वह तत्पर हैं।उन्होंने खड़िया में चेक डैम निर्माण के लिए शीघ्र ही राशि विमुक्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण राशि की कमी हो जाने से चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को हरियाली मिशन योजना के तहत चेक डैम निर्माण करने के लिए निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि 2015 से ही सभी का सर्वे कराया जा रहा है। सांसद ने रतनपुर करहरिया दक्षिणी, पश्चिमी, पूर्वी, नीरपुर,पडिय़ा, बरियापुर दक्षिणी बरियारपुर उत्तरी पंचायत के बाढ़ पीडि़तों से मुलाकात की तथा उनके दुख दर्द को जाना और कहा कि आपके सुख-दुख में हमेशा साथ हूं।

इस दौरान एमएलसी संजय प्रसाद, जदयू जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल, डा. नीतिश चंद्र दुबे, सवर्ण प्रकोष्ठ के लोकसभा प्रभारी सौरव निधि, युवा जदयू के लोकसभा प्रभारी विक्की कुमार, अशोक मंडल सहित जदयू के प्रखंड तथा जिले के कई पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थे।

हमरा कुछु नय मिललैय हम्मे केना के रहबे

संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर) : हमरा कुछु न मिललय हम्मे केना क रहवे बाबू। पूरे घर डूबल छैलै। अभियो घरो में पानी छै। पालिथीनों मिलतई बड़ी कृपा होतीये। सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ङ्क्षसह के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के दौरे के क्रम में ग्रामीणों ने कहीं। ज्यादा संख्या में महिलाओं ने सांसद को अपना दुखड़ा सुनाया। सरस्वती नगर की महिला सुधा देवी ने सांसद से कहा कि कतते के छह हजार रुपया मिली गेलै लेकिन हमरा नय मिलल छय। पालीथीन देवाय देतियों त रहे में ठीक रहितये।

मनोरमा देवी ने कहा कि घरों में पानी अभियो छय। तनी चली के देखी लेतीयो तो संतोष हो जैतिये। महिला एवं पुरुष अपने दर्द को सांसद के समक्ष बेहिचक रखती दिखीं। सांसद ने सभी बाढ़ पीडि़तों को भरोसा दिलाया कि वे उनके दुखों को देखने आये हैं। सभी बाढ़ पीड़ित जिनके घर में पानी प्रवेश कर गया था उसे छह हजार की राशि मिलेगी। इसके लिए अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है। बाढ़ पीड़ितों के दर्द में वे हमेशा साथ रहेंगे तथा उनकी सहायता हर तरह से की जायेगी। फसल क्षति,क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने डीडीसी से जरुरतमंदों को पालीथीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी