मुंगेर व‍िवि में दम तोड़ रहा वोकेशनल कोर्स! सत्र 2021- 2024 में 75 फीसद से अधिक सीटें रह गईं खाली

मुंगेर विवि में वोकेशनल कोर्ड दम तोड़ रहा है। इसमें नामांकन को लेकर छात्रों में रुच‍ि नहीं दिख रही है। सत्र 2021-2024 में महज 138 छात्रों ने नामांकन ल‍िया है। यानी 75 फीसद से अधिक सीटें खाली रह गई।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:05 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:05 PM (IST)
मुंगेर व‍िवि में दम तोड़ रहा वोकेशनल कोर्स! सत्र 2021- 2024 में 75 फीसद से अधिक सीटें रह गईं खाली
मुंगेर विवि में वोकेशनल कोर्ड दम तोड़ रहा है।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय वोकेशनल कोर्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, बावजूद इसका सकारात्मक असर नहीं दिख रहा है। बीसीए, बीबीए व बायोटेक विषय में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इन विषयों में बीते सत्र 2020- 23 की तुलना में वर्तमान सत्र 2021- 2024 में मात्र 19 छात्रों ने अधिक नामांकन कराया है।

बता दें कि मुंगेर विश्वविद्यालय विभिन्न कालेजों में बीसीए, बीबीए व बायोटेक विषयों में 570 सीटें हैं। इन सीटों पर मात्र 138 छात्रों ने ही नामांकन कराया है। हालांकि, व्यवसायिक कोर्सों में प्रति छात्रों की रूचि बढ़ी है। इन कोर्सो में विगत साल की तुलना में इस बार ज्यादा नामांकन हुआ। बीते सत्र में 119 छात्रों ने बीसीए, वीवीए व बायोटेक विषयों में नामांकन लिया था, वर्तमान सत्र में 138 छात्र छात्राओं ने नामांकन कराया है।

किस कोर्स में लिया नामांकन

वोकेशनल कोर्स सत्र 2021- 2024 में बीसीए में 390 सीटो में 112, बीबीए में 120 सीट पर 20 व बायोटेक 60 सीटों में मात्र छह छात्रों ने ही नामांकन कराया है। 432 सीट खाली रह गया है। कालेज के शिक्षक कर्मचारियों का कहना है कि आज के समय में व्यवसायिक शिक्षा समय की मांग है। यह रोजगार परक शिक्षा है। छात्र अभिभावक ट्रेडिशनल कोर्स में आज भी ज्यादा ध्यान दे रहे है। जिस कारण इस और छात्र ध्यान नहीं दे रहे है। वोकेशनल कोर्स के लिए लोगों को जागरूक होना होगा।

-मुंगेर विश्वविद्यालय वोकेशनल कोर्स को बढ़ावा देने के लगातार प्रयासरत है। बीते सत्र से इस सत्र में ज्यादा नामांकन हुआ है। धीरे-धीरे वोकेशनल कोर्स के प्रति विद्यार्थी जागरूक हो रहे हैं। यह कोर्स आज के समय की मांग। वोकेशनल और एड एन कोर्स को बढ़ावा देने के अभिभावकों और छात्रों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सभी छात्रों के लिए वोकेशनल कोर्स को अनिवार्य किया जाएगा। अधिसूचना जल्द ही जारी की होगी।

-प्रो. जवाहर लाल, प्रोवीसी, मुंगेर विश्वविद्यालय

chat bot
आपका साथी