Banka Crime : मामूली विवाद में साले ने बहनोही को मार डाला, दोनोंं एक साथ बैठकर पीते थे दारू

बांका में मामूली विवाद में अधेड़ की हत्‍या कर दी गई। हत्‍या उसके साले ने की। ग्रामीणों की माने तो दोनों हर रोज साथ बैठ कर दारू पीते थे। गुरुवार को किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया इसके बाद...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:39 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:39 PM (IST)
Banka Crime : मामूली विवाद में साले ने बहनोही को मार डाला, दोनोंं एक साथ बैठकर पीते थे दारू
बांका में मामूली विवाद में अधेड़ की हत्‍या कर दी गई।

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में गुरुवार की दोपहर शराब के नशे में धुत साले ने लकड़ी से सिर पर प्रहार कर बहनोई शंभू साह (56) की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपित साला नवोद साह गांव छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीण स्थानीय स्तर पर मामले को रफादफा करने के चक्कर में है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। शव मृतक के घर पर ही रखा हुआ है। मृतक शंभू के एक पुत्र पुणे में रहकर मजदूरी करता है। उसके आने के बाद शव का दाह संस्कार किया जाएगा। वहीं, इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि कोई कुछ भी खुल कर नहीं बोल रहा है। 


गांव में महुआ शराब की होती है बिक्री 

जानकारी के अनुसार शंभू पंचायत भवन के पास नाश्ते की दुकान चलाता था। पत्नी गीता देवी मूकबधिर है। वह गांव के स्कूल में रसोइया है। मृतक की शादी गांव के ही दूसरे टोले में स्थित मोती साह के घर हुई थी। बताया जाता है कि उक्त गांव में ही अवैध महुआ शराब की बिक्री होती है।

दोनों मिल कर साथ में पीते थे दारू 

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपित नवोद साह दिनरात शराब के नशे में धुत रहता था। गांव में ही घर रहने के कारण आरोपित साले अपने बहनोई के दुकान पर अक्सर आया करता था। गुरुवार को दोनों ने साथ मिलकर शराब पिया। दुकान से थोड़ी दूर पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। हाथापाई भी होने की बात कही जा रही है। तभी दुकान में जलावन के लिए रखे लकड़ी से आरोपित ने मृतक के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी