दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव को ठिकाने लगाने का प्रयास

बरहट थाना क्षेत्र के भरकौआ गांव में दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्‍या कर दी। विवाहिता का शव घर के पास ही घटवे बाबा आंजन नदी से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। मृतका के पिता ने दामाद सहित ससुराल के अन्य लोगों को बनाया आरोपित

By Amrendra TiwariEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:58 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव को ठिकाने लगाने का प्रयास
बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकौआ गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की कर दी गई हत्‍या

जमुई, जेएनएन। थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकौआ गांव की एक विवाहिता का शव घर के पास ही घटवे बाबा आंजन नदी से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। मृतका प्रियंका कुमारी के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के खातिर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में मृतका के पिता लखीसराय जिला अंतर्गत गोहरी गांव निवासी सतीश यादव ने बताया कि मोटरसाइकिल के लिए उनकी बेटी की हत्या कर शव को घर के पीछे स्थित नदी में फेंक कर मोबाइल पर दामाद उमेश यादव ने सूचना दी कि आपकी बेटी ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

छह वर्ष पूर्व हुई थी शादी 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में उनकी बेटी की शादी स्व. सुरेश यादव के पुत्र उमेश यादव उर्फ मनोहर यादव के साथ धूमधाम से हुई थी। उस समय सामर्थ्‍य  के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक बेटी ससुराल में ठीक-ठाक रही। उसके बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांगकर उसे प्रताडि़त करने लगे। उसने कई बार यह बात हमलोगों वालों को बताई। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच सुलह करवा कर मामले को रफा-दफा करवा गया था। मृतका को दो पुत्र भी है। पहला पुत्र 7 साल का व दूसरा पुत्र 5 साल का है। घटना के बाद ससुराल वाले फरार बताए जाते हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पिता ने दामाद उमेश यादव उर्फ मनोहर यादव, सास मीणा देवी, रतन यादव व ओपी यादव उर्फ उपेंद्र यादव को आरोपित बनाते हुए एफआइआर दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। बरहट थानाध्‍यक्ष राजवर्धन ने कहा कि आवदेन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताडि़त और गायब करने को लेकर एफआइआर दर्ज 

चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और उसे गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब विवाहिता मनु कुमारी के पिता गिरिडीह जिले के होरोदीह गांव निवासी बैजनाथ सिन्हा ने थाना में एफआइआर दर्ज कराया। थाना में दर्ज कराए गए एफआइआर में विवाहिता के पिता ने कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी माधोपुर बाजार निवासी अमित कुमार सिन्हा से डेढ़ साल पहले की थी। इस दौरान आवश्यकतानुसार उपहार भी दिया था। शादी के बाद उनकी बेटी को पुत्री भी हुई। इसके बाद से ससुराल वालों द्वारा उसे मानसिक रूप से दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। इसकी शिकायत कई बार बेटी ने की। इसी बीच करीब तीन दिन पूर्व उन्हें सूचना मिली कि ससुराल वालों ने बेटी को गायब कर दिया है। बेटी के घर पहुंचे तो पता चला कि उनकी बेटी घर से गायब है। पूछने पर ससुराल वालों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उनकी बेटी का मोबाइल भी बंद बता रहा है, जिसके बाद उन्होंने थाना में दामाद अमित सिन्हा, ससुर अमर कुमार सिन्हा एवं सास पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष बृजभूषण ङ्क्षसह ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी