आग लगने से पूर्णिया में कई घर जले, युवती व पांच मवेशी भी झूलसे

पूर्णिया में आग लगने से लाखों की संपत्‍ती राख हो गई। इस दौरान एक युवती और पांच मवेशी भी झुलस गए। घटना रूपौली दक्षिण पंचायत के वार्ड छह की है। जिस वक्‍त आग लगी उस समय घर के सभी लोग सो रहे थे।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:54 PM (IST)
आग लगने से पूर्णिया में कई घर जले, युवती व पांच मवेशी भी झूलसे
पूर्णिया के रूपौली दक्षिण पंचायत में आग लगने के बाद का नजारा।

पूर्णिया, जेएनएन।  रूपौली दक्षिण पंचायत के वार्ड छह स्थित रमजानी गांव में मंगलवार की रात हुई अगलगी में अलग-अलग पांच परिवार के घर जलकर राख हो गए। साथ ही खूंटे से बंधी भैंस एवं चार बकरियां भी जलकर नष्ट हो गई। एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है। इस घटना में परिवार की एक लड़की भी आग में गंभीर रूप से झुलस गई। जिसकी चिकित्सा चल रही है।

यह घटना उस घटना मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे उस समय हुई, जब घर के लोग सोए हुए थे। इस घटना में मु. रिजवान, मु. युनूस, मु.आफताब, मु. गफ्फार तथा मु. इश्तिखार के अलग-अलग घर जल गए। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने की कोशिश नाकाम रही। घटना के बारे में पीडि़त परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

बताया गया कि मु. रिजवान की एक भैंस, चार बकरियां आग में गंभीर रूप से झुलस गई तथा घटनास्थल पर ही मवेशियों ने दम तोड़ दिया। साथ ही सहनाज खातून आग की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय स्तर पर उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि बतौर ऋण 30 हजार रुपए लिए गए थे। बक्सा में न रखें ये नकदी रूपए भी आग की भेंट चढ़ गए। बुधवार की अलसुबह घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत के मुखिया जामुन मंडल, सरपंच मु. नुरूल्ला, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

वहीं, घटना की सूचना लोगों ने बनमनखी के अंचलाधिकारी अर्जुन कुमार विश्वास सहित पुलिस को दी गई। पीडि़तों ने बताया कि अगलगी में सबकुछ जलकर राख हो गया। यहां तक कि खाने-पीने एवं रहने में भी समस्या खड़ी हो गई है। अंचलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा पीडि़त परिजनों से घटना की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सभी पांच परिवारों को मिलाकर लाखों रूपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई । अंचलाधिकारी अर्जुन कुमार विश्वास ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल कराई गई है, जांच प्रतिवेदन मिलने पर सभी पीडि़त परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुरूप सहायता प्रदान की जाएगी।

chat bot
आपका साथी