मालदा रेल मंडल : नए डीआरएम यतेन्द्र ने दिया योगदान, तन्नू चंद्रा को दी गई विदाई Bhagalpur News

मालदा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में यतेंद्र कुमार ने योगदान दिया। तत्कालीन डीआरएम तन्नू चंद्रा ने प्रभार सौंपा। मंडल कार्यालय में तन्नू चंद्रा को विदाई दी गई।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 08:36 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 08:36 AM (IST)
मालदा रेल मंडल : नए डीआरएम यतेन्द्र ने दिया योगदान, तन्नू चंद्रा को दी गई विदाई Bhagalpur News
मालदा रेल मंडल : नए डीआरएम यतेन्द्र ने दिया योगदान, तन्नू चंद्रा को दी गई विदाई Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। मालदा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में यतेंद्र कुमार ने योगदान दिया। तत्कालीन डीआरएम तन्नू चंद्रा ने प्रभार सौंपा। मंडल कार्यालय में तन्नू चंद्रा को विदाई दी गई। करीब दो साल के अंदर उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की गई। विभाग के अधिकारियों ने बुके देकर उन्हें विदाई दी। अब वह नॉर्दन रेलवे में चीफ एकाउंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर योगदान देंगी।

विदाई समारोह के दौरान तन्नू चंद्रा ने कहा कि मंडल के छोटे से लेकर बड़े अधिकारी का भरपूर सहयोग मिला। समय कैसे बीत गया पता नहीं चला। नए डीआरएम यतेंद्र कुमार ने पद्भार लेने के बाद कहा कि मंडल में चल रही सभी योजनाएं समय पर पूरा होगा। भारतीय रेल एक परिवार है। सभी के सहयोग से ही रेल का विकास होता है। नए डीआरएम ने सभी विभाग के अधिकारियों से परिचय लिया। डीआरएम ने कहा कि अगले सप्ताह मंडल के स्टेशनों का निरीक्षण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी