बिहार के जमुई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वैन पेड़ से टकराई, ड्राइवर की आन द स्पाट मौत, ASI फैमली घायल

बिहार के जमुई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार वैन पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वैन में सवार ASI का परिवार घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एएसआई अपने परिवार संग...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:33 PM (IST)
बिहार के जमुई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वैन पेड़ से टकराई, ड्राइवर की आन द स्पाट मौत, ASI फैमली घायल
भीषण सड़क हादसे में एक की मौत तीन घायल...

संवाद सहयोगी, जमुई। जमुई में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई वहीं, तीन घायल हो गए। मामला जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर काकन गांव के समीप का है। यहां बुधवार की देर रात तकरीबन दो बजे तेज रफ्तार मारुति ओमनी कार पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन पर सवार दो महिला व एक पुरुष घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान दो महिला की हालत गंभीर होने की वजह से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार की सुबह बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। मृतक चालक की पहचान धनबाद निवासी तोतन मिनदिया के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मुजफ्फरपुर निवासी ASI संजय झा, भारती देवी और प्रियंका कुमारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : क्रूर पति ने पत्नी और बच्चों पर किया एसिड अटैक, तड़पते हुए महिला और 3 मासूमों को छोड़ हुआ फरार, सहरसा का कांड

बताया जाता है कि संजय झा धनबाद में एएसआइ के पद पर कार्यरत हैं। उनका ट्रांसफर बरौनी हुआ था। वे अपने परिवार के सदस्यों साथ कार रिजर्व कर धनबाद से बरौनी जा रहे थे। इसी दौरान काकन गांव के समीप अचानक वाहन के आगे एक मवेशी आ गई। जिसे बचाने में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में मवेशी की भी मौत होने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना के बाद टाउन थाना के एसआइ रविशंकर कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए मृतक चालक का पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजन को सौंप दिया। मौके पर स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: बिहार पंचायत चुनाव 2021: क्या CG और क्या COC, खगड़िया में तोड़े जा रहे सभी नियम-कानून

chat bot
आपका साथी