ग्लोकल अस्पताल पर हुई बड़ी कार्रवाई,जांच कमेटी गठित, छापेमारी हुई, कंपाउंड गिरफ्तार

Bihar भागलपुर में ग्लोकल हॉस्पिटल का हमेशा विवादों से नाता रहा है। वहां भर्ती एक मरीज के स्‍वजन महिला ने कंपाउंडर ज्‍योति कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प‍ुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ज्‍योति कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:50 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:50 AM (IST)
ग्लोकल अस्पताल पर हुई बड़ी कार्रवाई,जांच कमेटी गठित, छापेमारी हुई, कंपाउंड गिरफ्तार
ग्‍लोकल अस्‍पताल के कंपाउंड ज्‍योति कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। ग्लोकल अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ मामले में अस्पताल से घटना बाद फरार हो चुके वार्ड ब्वॉय ज्योति मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी निताशा गुड़िया ने जानकारी दी कि पटना में सोमवार को पिडि़त महिला के बयान देने और उस बाबत वायरल वीडियो को लेकर जिलाधिकारी के साथ मंत्रणा की। चुंकि मामला भागलपुर से जुड़ा था। ग्लोकल अस्पताल में महिला अपने कोरोना पीड़ित पति का उपचार करा रही थी।

उस दौरान महिला ने वार्ड ब्वॉय ज्योति कुमार पर जो आरोप लगाए। उसको लेकर जिलाधिकारी से मंत्रणा बाद अधिकारियों की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। सहायक सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनु कुमारी, सिटी एएसपी पूरन झा और महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी को जांच के लिए भेजा गया था।

जांच में पीड़िता के बयान की वायरल वीडियो को भी केंद्र विंदु में रखा गया था। मौके पर भेजे गए पदाधिकारियों की जांच, कर्मियों के बयान और सीसी कैमरे की फुटेज भी खंगाला गया है। महिला थाने में महिला से छेड़छाड़ को लेकर केस दर्ज करते हुए अस्पताल से फरार हो गए आरोपित ज्योति कुमार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है।

इससे जुड़ी यह अन्‍य चार खबरें भी पढ़ें

बिहारः संक्रमित पति को बचाने के लिए अस्पताल में छेड़खानी सहती रही पत्नी, मौत के बाद बयां की दर्द भरी दास्तां, Watch video

Watch video: मेरा बाबू बीमारी से नहीं मरा, अस्‍पताल प्रबंधन ने ली है जान, छेड़खानी की शिकार पत्‍नी रूचि की रूला देगी कहानी

Watch video: ग्लोकल हॉस्पिटल; विवादों से है पुराना नाता, हर निजी अस्पताल में मिल जाएंगे ज्योति और अखिलेश जैसे हैवान, एक दर्दनाक कहानी

ग्लोकल हॉस्पिटल भागलपुर : विधायक अजीत शर्मा ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, बोले-कठोर कार्रवाई हो

ग्लोकल हॉस्पिटल: 12 दिनों में ज्योति छेड़छाड़ का रोज निकालता था मौका, क्या सचमुच नहीं थी प्रबंधन को जानकारी

31 अक्टूबर 2014 को डॉक्टर मृत्युंजय कुमार चौधरी पर दर्ज हुआ था छेड़छाड़ का मामला

भागलपुर के जोगसर तब आदमपुर थाने में नाथनगर अंचल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने छेड़छाड़ समेत अन्य गम्भीर आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में उक्त महिला ने डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को आरोपित बनाया था। मामले महिला का अदालत में भी बयान दर्ज हुआ था। उस मामले में शहर में काफी उबाल आया था। तब सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत कई दलों के नेताओं ने आंदोलन किया था। पप्पू यादव ने पीड़िता के घर से भागलपुर स्टेशन चौक तक पदयात्रा कर न्याय की मांग की थी। मामले में आरोपित डॉक्टर को जमानत मिल गई थी। डॉक्टर ने तब महिला के लगाए आरोप को बेबुनियाद बताया था।

chat bot
आपका साथी