भागलपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई... 33 प्रधानाध्यापकों के कागजात पाए गए हैं फर्जी, इस तरह मामले आया सामने

भागलपुर में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान 33 हेडमास्‍टरों के कागजात में गड़बड़ी पाई गई है। ऐसे हेडमास्‍टरों पर अब विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। विभाग के इस निर्णय से हड़कंप मचा हुआ है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 03:24 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 03:24 PM (IST)
भागलपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई... 33 प्रधानाध्यापकों के कागजात पाए गए हैं फर्जी, इस तरह मामले आया सामने
भागलपुर में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कोरोना की दूसरी लहर के बीच जिले के 33 मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों पर गाज गिरने वाली है। अंकपत्र, प्रमाण पत्र और पीजी की डिग्री में गड़बड़झाला करने के मामले में इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने स्पष्ट कहा है कि गलत तरीके से प्रधानाध्यापक बनने वाले इन सभी पर विभागीय कार्रवाई हर हाल में होगी। दरअसल, शिक्षा विभाग को जिले के 33 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति में प्रमाण पत्र को लेकर गड़बड़ी करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इन सभी प्रधानाध्यापकों को मूल अंक पत्र, प्रमाण पत्र और पीजी डिग्री वाले प्रधानाध्यापकों को कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।

सभी को नोटिस भेजकर प्रमाण पत्रों की मांग की गई ताकि उनके डिग्रियों की जांच की जा सके। लेकिन उन लोगों ने अभी तक सभी प्रमाण पत्र विभाग को नहीं जमा किए हैं। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उनकी प्रगति को रद करने का निर्णय लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ने बताया कि प्रधानाध्यापक बनने के बाद पद सभी के वेतन में भी कुछ न कुछ राशि की वृद्धि हो जाती है। ऐसे में जांच के बाद प्रोन्नति के दौरान मिली अतिरिक्त राशि की वसूली भी की जाएगी। डीईओ ने बताया कि वर्ष 2016 में सभी शिक्षक थे। इसके बाद प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति मिली थी।

कार्रवाई की तैयार से मचा हडकंप

कोरोना की दूसरी लहर के बीच जिले के 33 मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों पर गाज गिरने की खबर से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे दिन शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को लेकर चर्चा होता रहा। हालांकि इस मामले में कोई भी अभी कुछ खुल कर नहीं बोल रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी