नौकरानी निशु ने ही रची थी भागलपुर में व्यवयासी के घर डाकाकांड की साजिश, पहले भी मर्डर केस में जा चुकी हैं जेल

भागलपुर में व्यापारी के घर डकैती मामले में नौकरानी की भूमिका बतायी जा रही है। इस कांड में उसके पति भी साझेदार थे। दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। देवर की हत्या में जेल जा चुकी है पुरानी नौकरानी निशु देवी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 08:32 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 08:32 AM (IST)
नौकरानी निशु ने ही रची थी भागलपुर में व्यवयासी के घर डाकाकांड की साजिश, पहले भी मर्डर केस में जा चुकी हैं जेल
डकैती के बाद सनोज ने निशु को दिए नकदी व सोने-चांदी के जेवरात।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कपड़ा व्यवसायी शंभू टिबरेवाल के घर डकैती की साजिश उनकी ही पुरानी नौकरानी निशु देवी ने अपने पति के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने निशु और उसके पति दुलार महतो को इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 12 शिवाला गली स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 12,500 रुपये बरामद किया है। इससे पूर्व परबत्ती के राजन पासवान की गिरफ्तारी हुई थी, उससे ही पुलिस को सुराग मिले थे। निशु के कहने पर करैला गांव के सनोज यादव ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर पटलबाबू रोड के उमाशंकर कंपाउंड स्थित शहर के बड़े कपड़ा व्यवसायी शंभू टिबरेवाल के यहां डकैती की थी। निशु ने सनोज को जानकारी दी थी कि व्यवसायी के यहां काफी सोना और नकदी है। शाम में घर पर सिर्फ व्यवसायी की पत्नी रेणु टिबरेवाल रहती हैं। आसानी से डकैती की जा सकती है। निशु ने सनोज और दीपक दास को साथ ले जाकर बाहर से व्यवसायी का घर भी दिखाई थी। डकैती के बाद सनोज ने निशु को 15 हजार नकद और लूटे गए आभूषणों में से सोने-चांदी के कई जेवरात दिए थे।

अक्सर घर पर आता-जाता था सनोज

नौकरानी निशु ने पुलिस के समक्ष बताया कि पति दुलार से सनोज की दोस्ती थी। वह अक्सर घर आता-जाता था। इसी दौरान सनोज को सारी जानकारी दी, जिसके बाद सनोज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैती में मेरा पति भी साझेदार है। हाल में दुलार ने ई-रिक्शा खरीदी है। निशु ने यह भी बताया कि वह देवर की हत्या में जेल जा चुकी है। बांका में उसपर मुकदमा दर्ज है।

चोरी के आरोप में निकाली गई थी नौकरानी

24 फरवरी 2020 को शंभू टिबरेवाल की पुत्री सुपम टिबरेवाल की सूरत में शादी थी। इसके लिए पत्नी रेणु टिबरेवाल ने चांदी निर्मित 15 मछलियां खरीदी थी। बाजार से आने के बाद थैली कमरे में रखकर रिश्तेदारों से बातचीत करने लगी। कुछ देर बाद घरवालों को मछली दिखाने के लिए थैली खोजने लगी तो गायब था। दूसरे दिन जब निशु काम करने पहुंची तो उस पर चोरी को आरोप लगाते हुए मछलियां लाकर देने को कहीं। लेकिन निशु ने मछली भरी थैली लेने से साफ इन्कार कर दिया। दो-तीन दिन बाद सुपम की शादी करने के लिए परिवार के सभी लोग सूरत चले गए। शादी संपन्न होने पर पांच-छह दिन बाद लौटे। 15-20 दिन बाद निशु अपना हिसाब करने व्यवसायी के घर पहुंची। रेणु ने फिर उसपर चोरी का आरोप लगाते हुए मछलियां लाकर देने को कहा। लेकिन वह इन्कार करती रही। पैसे देने के बाद रेणु ने निशु को काम करने से मना कर दिया। सिटी एएसपी पूरण झा ने कहा कि इस मामले में व्यवसायी की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था।

सनोज समेत उसके सहयोगियों के लिए झारखंड में दबिश

एसएसपी निताशा गुडिय़ा ने बताया कि डकैती कांड के सरगना सनोज यादव, दीपक दास, धनंजय सिंह और जयप्रकाश मंडल सहित सात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड व बांका सहित आसपास के इलाकों में पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी