Madhapura : बिहारीगंज में जदयू नेता के पोते को स्‍कॉपियों ने रौंदा, विरोध में रोड जाम

मधेपुरा के बिहारीगंज में स्‍कॉपियों ने एक पांच साल के बच्‍चे को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके विरोध में लोगों ने कुछ देर तक रोड जाम कर दिया। मृतक जदयू नेता का पौत्र था।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 04:29 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 04:29 PM (IST)
Madhapura : बिहारीगंज में जदयू नेता के पोते को स्‍कॉपियों ने रौंदा, विरोध में रोड जाम
मधेपुरा के बिहारीगंज में स्‍कॉपियों ने एक पांच साल के बच्‍चे को रौंद दिया।

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा)। वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। यद्यपि घटना के बाद कुछ लोगों ने स्कार्पियों का पीछा भी किया। लेकिन वाहन लेकर चालक भागने में सफल रहा। 

जदयू नेता का पौत्र था बालक 

मृतक बालक जदयू पंचायत अध्यक्ष डीएन राय का पौत्र था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गुरुवार को लगभग 11 बजे दिन में तुलसिया वार्ड संख्या पांच निवासी प्रशांत राय का पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार सड़क पार कर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुरलीगंज से बिहारीगंज की ओर एक ट्रक जा रही थी। वहीं दूसरी ओर बिहारीगंज की ओर से मुरलीगंज की तरफ तेज रफ्तार में स्कार्पियों जा रही थी। इसी बीच स्कार्पियो की ठोकर लगने से बालक के सड़क पर गिरने से घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन तब तक गाड़ी वाला वहां से फरार हो गया।

कुछ देर के लिए कर दिया रोड जाम 

बालक की मौत होने की खबर पर घरवालों में मातम छा गया। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद बांस- बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष अरुण कुमार, एसआइ महेंद्र सिंह पुलिस बलों के स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत करने का प्रयास किया। लोग मुआवजा की मांग पर डटे रहे। इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष, मुरलीगंज श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव स्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा अस्पताल भेज दिया। घटना पर पूर्व प्रमुख राकेश सिंह, उपप्रमुख कृष्ण कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष नवीन मेहता, मुखिया अरविंद अमर, रीता देवी, फुलचंद दास, सुभाष वर्मा, पिंकू राय, राजू खान आदि ने दुख व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी