6 महीने पहले हुई थी बांका में Love marriage, रीना बोली- सास ने की नवजात बिटिया की हत्या

6 महीने पहले Love marriage कर घर आई रीना ने एक नवजात बेटी को जन्म दिया। इसके बाद बेटी की मौत हो गई। अब रीना का आरोप है कि उसके ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। बेटी जनने के बाद सास ने नवजात की हत्या कर दी।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:06 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:06 AM (IST)
6 महीने पहले हुई थी बांका में Love marriage, रीना बोली- सास ने की नवजात बिटिया की हत्या
रीना बोली- बेटी हुई तो कर दी गई हत्या।

संवाद सूत्र, बाराहाट (बांका) : बेटी जनने पर नवजात शिशु को गला दबाकर ससुराल वालों द्वारा मार देने का मामला सामने आया है। मामला बांका के बाराहाट के बाबूडीह गांव का है। आरोप है कि दो दिन पूर्व के नवजात को उसके परिजनों ने मार दिया। नवजात की मां रीना देवी ने न्याय की गुहार लगाई है। उसका रो-रोकर बुरा हाला है। रीना को मनीष कुमार नाम के युवक से प्यार था, लिहाजा उससे Love marriage कर ली।

जानकारी के अनुसार रीना का प्रेम विवाह ग्रामीणों की सहमति से बाबूडीह गांव निवासी मनीष कुमार के साथ 24 मई 2021 को हुआ था। अभी उसके विवाह को छह माह ही हुए हैं। प्रेम प्रसंग के दौरान ही लड़की तीन माह की गर्भवती हो गई थी। इसके बाद पंचायती में पंचों ने दोनों की शादी करा देने का निर्णय लिया। शादी के बाद रीना अपने पति मनीष कुमार के साथ उसके घर पर रहने लगी। 

इधर नवजात बेटी की मौत के बाद रीना ने ससुराल वालों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। रीना का कहना है कि ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही लगातार प्रताड़ित कर रहा था। दो दिन पूर्व रीना ने एक मासूम को जन्म दिया। बच्चा ठीक-ठाक थी। रीना ने कहा कि शनिवार की शाम बच्चे को अपने सास के पास रखकर घर के बाहर निकली थी। इसी बीच उसकी सास ने उसके बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद लड़का पक्ष थाना पहुंचकर बच्चे की नेचुरल डेथ होने का दावा कर ससुराल वालों पर फंसाने का आरोप लगा रहा था। शनिवार देर शाम पुलिस बाबूडीह गांव पहुंची है और इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आरोपी सास आगनबाड़ी सेविका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। आरोप यदि सच मिलते हैं तो सख्त से सख्त सजा के लिए कदम उठाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी