Saharsa: पत्‍नी बोली-I am sorry, मैं आपके साथ नहीं रह सकती, जा रही प्रेमी के साथ, बच्‍चों का ध्‍यान रखिएगा

सहरसा में पति संग दो मासूम बच्‍चों को भी दगा दे गई महिला प्रेमी के साथ भागी। महिला के पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज की है। आरोप लगाया कि जिस युवक के साथ वह भागी है उसके स्‍वजनों को कहने पर उसने मारपीट की।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:06 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:06 PM (IST)
Saharsa: पत्‍नी बोली-I am sorry, मैं आपके साथ नहीं रह सकती, जा रही प्रेमी के साथ, बच्‍चों का ध्‍यान रखिएगा
पति को छोड़कर पत्‍नी प्रेमि के साथ फरार।

संवाद सूत्र, बैजनाथपुर (सहरसा)। सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत स्थित भवटिया गांव वार्ड नंबर पांच से बीते 27 नवंबर को दो बच्चे की मां प्रेमी संग फरार हो गई। स्वजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। महिला के पति ने सौर बाजार थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। दिए आवेदन में कहा है कि उन्हें दो बच्चे भी हैं। महिला जिस युवक के साथ फरार है, वो नगर पंचायत सौरबाजार स्थित वार्ड नंबर आठ पुला घाट निवासी योगेंद्र पंडित का पुत्र विनोद पंडित है। वे दोनों बच्चा समेत महिला को बहला-फुसलाकर दिल्ली लेकर भाग गया। पता तब चला जब मोबाइल नंबर 6205289686 पर वॉट्सऐप मैसेज आया। इसकी सूचना उसके माता-पिता को दी गयी तो मनोज पंडित, सनोज पंडित, रंजन देवी, योगेंद्र पंडित समेत अन्य सदस्य ने एकमत होकर मुझे घेर कर भद्दी-भद्दी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही मेरी जेब से करीब सात सौ रुपया निकाल लिया। इस पूरे मामले में सौर बाजार थाना अध्यक्ष महेश कुमार रजक ने दिये गये आवेदन के आलोक में केस कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

पहले भी होता था विवाद

पति और पत्‍नी के बीच हमेशा विवाद होता रहा है। पत्‍नी किसी और से प्रेम करती थी। इसी बात को लेकर अक्‍सर विवाद होता था। कभी-कभी मारपीट भी होने लगती थी। पत्‍नी अक्‍सर भागने की बात करती थी। वह कहती थी कि मेरे बच्‍चे को आप संभलकर रखिए। इसी दौरान वह एक दिन भाग गई।

बहू की हत्या में आरोपित ससुर गिरफ्तार

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका)।  मनसरपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पुत्रवधू के हत्यारोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारोपित ब्रह्मदेव मंडल उर्फ बोंगी मंडल है। बताते चलें कि दो वर्ष पूर्व ब्रह्मदेव मंडल के पुत्र एवं पुत्रवधू ने पारिवारिक कलह में जहर खा लिया था। दोनों की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने ब्रह्मदेव मंडल सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष मु. सफदर अली ने बताया गिरफ्तार आरोपित लंबे दिनों से फरार था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी