बिहार में लॉकडाउन: कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों को पुलिस बना रही मुर्गा

बिहार में लॉकडाउन लॉकडाउन में तफरीह करने वालों को पुलिस बना रही मुर्गा। भागलपुर के सिल्क सिटी के चौक-चौराहों पर सख्ती बढ़ी लापरवाही दिखाने वालों पर बरसने लगे डंडे। कार दोपहिया हो या पैदल तफरीह के लिए घरों से निकलने वालों की अब खैर नहीं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 01:37 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 01:37 PM (IST)
बिहार में लॉकडाउन: कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों को पुलिस बना रही मुर्गा
कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर पुलिस सख्‍त।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने पर लापरवाह हुए लोगों के विरुद्ध पुलिस सख्त हो गई है। लॉकडाउन में कोरोना गाइडलाइंस का उलंघन कर तफरीह के लिए घरों से बाहर निकलने वालों को पुलिस चौक-चौराहे पर सार्वजनिक रूप से मुर्गा बना रही है। जो पुलिस के रोकने पर इधर-उधर भागने की कोशिश करते पकड़े जा रहे हैं उनपर डंडे भी बरसने लगे हैं। स्टेशन चौक, लोहिया पुल, सराय, कोतवाली चौक, डिक्शन मोड़, घंटाघर चौक, कचहरी चौक, नगर निगम चौराहा, तिलकामांझी आदि जगहों पर पुलिस काफी सख्त हो गई है। मास्क नहीं लगाने वालों, गले में लटका कर मास्क रखने वालों और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों को पुलिस के जवान और पदाधिकारी ढूंढ कर पकड़ रहे हैं।

दोपहिया, कार हो या पैदल सबकी निगरानी होने लगी है। कार में बैठे लोगों से न सिर्फ घरों से बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है बल्कि उनसे लॉकडाउन अवधि में निकलने का अनुमति पत्र भी मांगा जा रहा है। नहीं रहने पर जुर्माना लगाया जाने लगा है। कार के अंदर बैठे लोगों की संख्या भी गिनती की जा रही है। तिलकामांझी चौराहे पर एक दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों में बैठे लोगों को जुर्माना लगाया गया है। सार्जेंट मेजर केके शर्मा, ट्राफिक प्रभारी रविंद्र महतो समेत यातायात पुलिस के एक दर्जन जवानों ने कचहरी चौक और तिलकामांझी

लोहापट्टी रोड में अनावश्यक घूम रहे लोगों को उठक-बैठक कराई। कुछ युवकों को मुर्गा बना उठक-बैठक कराया। सार्जेंट मेजर केके शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया है। इसके बाद भी कुछ लोग लापरवाही दिखा रहे हैं। निर्धारित समय तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने का की आड़ में चोरी-छिपे दुकान खोलने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। उनके विरुद्ध् केस दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी