Lockdown in Bhagalpur : लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन, सड़कों पर बेधड़क घूम रहे लोग

Lockdown in Bhagalpur कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्‍य में एक बार फ‍िर लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन 31 जुलाई तक है। हालांकि यहां पहले से ही लॉकडाउन चल रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 10:00 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 10:00 AM (IST)
Lockdown in Bhagalpur : लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन, सड़कों पर बेधड़क घूम रहे लोग
Lockdown in Bhagalpur : लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन, सड़कों पर बेधड़क घूम रहे लोग

भागलपुर, जेएनएन। प्रशासन की लापरवाही कहें या लोगों की हठधर्मिता, शहर में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। लोग बेवजह और बगैर मास्क के सड़कों पर निकल रहे हैं। यात्रियों से लदे टेंपो और ई-रिक्शा का परिचालन हो रहा है। पूर्व में जिस तरह लॉकडाउन को लेकर पुलिस सक्रिय और इसे पालन कराने को लेकर गंभीर थी। इस बार शहर में कहीं भी पुलिस का भय नहीं दिख रहा है। ई-रिक्शा, ऑटो समेत अन्य वाहनों पर सवारी ढोने पर पाबंदी हैं, लेकिन धड़ल्ले से वाहनों पर सवारियां ढोई जा रही है। इसे देखने सुनने वाला कोई नहीं है। पुलिस के सामने ही सवारियों की आवाजाही होती है।

चल रहे अलग अलग नियम कायदे

शहर के अलग अलग इलाकों में अलग अलग नियम कायदे से लोग चल रहे हैं। जिलाधिकारी ने जिन जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने की छूट दी है, उससे इतर दुकानें भी खुली हुई हैं। बबरगंज इलाके में दो मिष्ठान दुकानों पर लॉकडाउन उल्लघंन मामले में केस दर्ज किया गया था, जबकि तिलकामांझी, कोतवाली, तातारपुर, नाथनगर, जोगसर समेत कई इलाकों में मिष्ठान समेत अन्य दुकानें खुली हुई हैं।

लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन

पूर्व में जिस तरह लॉकडाउन को लेकर पुलिस सक्रिय और इसे पालन कराने को लेकर गंभीर थी। लेकिन इस बार शहर में कहीं भी पुलिस का भय नहीं दिख रहा है। लोग मजे से बेवजह सड़कों पर वाहनों व पैदल निकल रहे हैं। यहीं नहीं लॉकडाउन के दौरान ई-रिक्शा, ऑटो समेत अन्य वाहनों पर सवारी ढोने पर पाबंदी हैं। लेकिन धड़ल्ले से वाहनों पर सवारियां ढोई जा रही है। जिसे देखने सुनने वाला कोई नहीं है। पुलिस के सामने ही सवारियों की आवाजाही होती है। बावजूद कोई रोक टोक करने वाला नहीं है।

चल रहे अलग अलग नियम कायदे

शहर के अलग अलग इलाकों में अलग अलग नियम कायदे से लोग चल रहे हैं। जिलाधिकारी ने जिन जरूरी वस्तुओं के दुकान खोलने की छूट दी है। उसके अलावा भी गैर जरूरी सामानों की दुकान खुली हुई है। बबरगंज इलाके में दो मिष्ठान दुकानों पर लॉकडाउन उल्लघंन मामले में केस दर्ज किया गया था। जबकि तिलकामांझी, कोतवाली, तातारपुर, नाथनगर, जोगसर समेत कई इलाकों में मिष्ठान समेत अन्य दुकानें खुली हुई हैं।

chat bot
आपका साथी