लो कर लो बात! भाभी हार गई चुनाव तो लोडेड पिस्तौल लेकर घूमने लगा देवर, मुंगेर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar Panchayat Election 2021 रविवार को पहले चरण के मतदान की मतगणना की गई। चुनावी परिणाम आने लगे। कहीं जीत का जश्न मना तो कहीं हार की निराशा दिखी। इसी बीच खबर आई की भाभी की हार के बाद देवर लोडेड पिस्तौल लेकर घूम रहा है।
संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर)। Bihar Panchayat Election 2021: रविवार को मुंगेर के तारापुर प्रखंड में हुए प्रथम चरण के चुनावों के लिए मतगणना हुई। धीरे-धीरे रिजल्ट सामने आने लगे। इसी बीच पुलिस ने पढभारा गांव से लोडेड पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। युवक का नाम पंकज बताया जा रहा है। जानकारी मुताबिक, पंकज की भाभी ग्राम पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ी थी लेकिन वो हार गई। इसके बाद पंकज पिस्तौल लेकर घूम था।
वहीं पंकज कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार की हत्या हो चुकी है। इस मामले पर मुकदमा थाने में दर्ज है। इसके बाद पंकज का इस तरह हथियार लेकर घुमाना लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर रहा था। लिहाजा, सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस जब गांव पहुंची तो पंकज भागने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पंकज के पास एक देसी पिस्तौल और कारतूस और मिले। पंकज पर मामला दर्ज करने के बाद पूछताछ की गई, इसके बाद मुंगेर जेल भेज दिया गया।
खगड़िया में चुनाव से पहले ही दो की हत्या
रविवार की रात खगड़िया के बेलदौर प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आई, यहां पंचायत चुनाव से पहले ही दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मामले में संभावित सरपंच पद प्रत्याशी को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि उसी ने गोली मारकर हत्या की है।
पढ़ें ये खबर- Bihar Panchayat Election 2021: दूसरे चरण में मुंगेर के नक्सल प्रभावित टेटिया बंबर में चुनाव, तैयारी पूरी
मुंगेर पंचायत चुनाव Result
पूरी अपडेट के लिए क्लिक करें- तारापुर की पिच पर वोटरों ने की जबरदस्त गेंदबाजी, 9 पुराने मुखिया क्लीन बोल्ड