Coronavirus Munger Update : अब प्रवासी मजदूरों में बढ़ रहा है संक्रमण

Coronavirus Munger Update जिले में अब तक 182 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इलाज के बाद 116 मरीज ठीक हुए। साथ ही यहां एक मरीज की मौत भी करोना वायरस से संक्रमण से हुआ है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 12:04 PM (IST)
Coronavirus Munger Update : अब प्रवासी मजदूरों में बढ़ रहा है संक्रमण
Coronavirus Munger Update : अब प्रवासी मजदूरों में बढ़ रहा है संक्रमण

मुंगेर, जेएनएन। Coronavirus Munger News Update : मुंगेर और जमालपुर में कोरोना संक्रमण की चेन टूटने के बाद अब प्रवासी मजदूरों के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को असरगंज, टेटिया बम्बर और संग्रामपुर में 23 नए मामले सामने आए। जिला में कुल संक्रमितों की संख्या 182 हो गई है। गुरुवार को सभी 23 मरीज को आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया है। 133 लोग कोरोना को मात देकर वापस लौट चुके हैं।

शुक्रवार को असरगंज प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय विभिन्न कक्वारंटाइन कैंप से 20 प्रवासी मजदूर का सैंपल लिया गया। असरगंज के सोलह प्रवासी मजदूर का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। वहीं, टेटिया बम्बर बीडीओ दृष्टि पाठक ने बताया कि प्रखंड में छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीज में चार राजस्थान, दो हरियाणा से हाल ही में आए थे। 

कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता अभियान

शुक्रवार को सदर प्रखंड इलाके में जन जागरुकता अभियान चलाया गया। सीडीपीओ स्वाती कुमारी ने आगनबाड़ी सेविका के सहयोग से मिर्जापुर बरदह, चड़ौन, जानकीनगर, कटरिया आदि पंचायत के ग्रामीणों को साबुन से बार-बार हाथ धोने, भीड़ भाड़ वाले इलाके से दूर रहने और घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। सार्वजनिक स्थानों पर थूके नहीं। शारीरिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करें। इस अवसर पर उषा कुमारी, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी, आलम आरा , नीतू कुमारी शामिल थी।

बेरांय क्वारंटाइन कैंप को किया गया बंद

असरगंज के बेरांय क्वारंटाइन कैंप में लोगों का क्वारंटान अवधि पूरा होने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। साथ ही क्वारंटाइन कैंप को बंद कर दिया गया। बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि बेरांय उच्च विद्यालय क्वारंटाइन कैंप में रह रहे प्रवासियों का अवधि पूरा हो जाने के बाद उनका स्वास्थय जांच कर कैंप से छुट्टी दे दी गई है। उच्च विद्यालय बेरांय क्वारंटाइन कैंप को बंद कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी