समृद्ध होंगे एमयू के सभी कॉलेजों के पुस्तकालय, प्रयोगशाला के भी बहुरेंगे दिन, गुणात्‍मक शिक्षा को मिलेगा बल

सभी कॉलेजों को पुस्तकालय के लिए पुस्तक और प्रयोगशाला के लिए उपकरण खरीदने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को इसके लिए राशि भी स्वीकृत कर दी है। सभी कॉलेज के प्राचार्य को पुस्तक और उपकरण की खरीद कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

By Amrendra kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 02:04 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 02:04 PM (IST)
समृद्ध होंगे एमयू के सभी कॉलेजों के पुस्तकालय, प्रयोगशाला के भी बहुरेंगे दिन, गुणात्‍मक शिक्षा को मिलेगा बल
गुणोत्‍तर शिक्षा पर बल मुंगेर विवि की प्राथमिकता

मुंगेर [अजीत पाठक] । मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के पुस्तकालय अब समृद्ध होंगे। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को पुस्तकालय के लिए पुस्तक और प्रयोगशाला के लिए उपकरण खरीदने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों के राशि भी स्वीकृत कर दी है। सभी कॉलेज के प्राचार्य को पुस्तक और उपकरण की खरीद कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं, ताकि भुगतान किया जा सके। बता दें कि मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सभी अंगीभूत कॉलेज के पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला को समृद्ध् करने की कवायद तेज कर दी है। पुस्तकालय समिति की बैठक में कुलपति ने सभी कॉलेज के प्राचार्य को पुस्तकालय में पुस्तक खरीदने एवं प्रयोगशाला में उपकरण, कैमिकल खरीदने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से पुस्तकों की सूची अनुमोदित की गई है। साथ ही शोध को बढ़ावा देने के लिए स्क्रोपस से भी लैस करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

पुस्तकालय के लिए प्रत्येक कॉलेज को दो दो लाख स्वीकृत

मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेजों के लिए पुस्तकालय के लिए दो- दो लाख रुपये पुस्तक खरीदने के लिए स्वीकृत की गई है। राशि का भुगतान सीएफएमएस के माध्यम से होना है। इसके लिए सभी कॉलेज के प्राचार्य को पुस्तक खरीदकर बिल विश्वविद्यालय में जमा करने को कहा गया है। जिससे भुगतान किया जा सके। कुलसचिव ने बताया की सीएफएमएस की सुविधा कॉलेज में नहीं रहने के कारण भुगतान सीधे एजेंसी को किया जाएगा। इसलिए कॉलेज में राशि नहीं भेजी गई है।

विश्वविद्यालय पुस्तकालय के लिए पांच लाख स्वीकृत

मुंगेर विश्वविद्यालय पुस्तकालय के लिए पांच लाख की राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही पुस्तक खरीदने के लिए सूची का भी अनुमोदन कर दिया गया है। शीघ्र ही विश्वविद्यालय पुस्तकालय में किताबें भी आ जाएगी। साथ ही विश्विद्यालय प्रशासन ने शोध को बढ़ावा देने के लिए स्क्रोपस से भी लैस करने की स्वीकृति दी है। जिससे पुस्तकालय में शोध पत्र, दुर्लभ पुस्तकें एक क्लीक में उपलब्ध होंगे।

प्रयोगशाला के प्रत्येक विषय में एक एक लाख

मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन प्रयोगशाला को समृद्ध् करने के लिए प्रत्येक विषय के लिए एक एक लाख रुपये की स्वीकृति दी है। जिसमें भौतिकी, रसायनशास्त्र, बॉटनी, जुलॉजी, गृह विज्ञान एवं भूगोल के लिए एक लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस राशि से प्रयोगशाला के उपकरण एवं कैमिकल्स की खरीदारी की जाएगी।

बोले कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर

विवि के कुलसचिव बोले मुंगेर विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला को समृद्ध् करने के लिए सभी कॉलेज के लिए राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही विश्वविद्यालय पुस्तकालय के लिए राशि स्वीकृति दे दी गई है। पुस्तकालय के लिए प्रत्येक कॉलेज को दो दो लाख एवं प्रयोगशाला में विषय बार एक एक लाख की स्वीकृति दी गई है। पुस्तक एवं प्रयोगशाला के समान को खरीदने के लिए सभी कॉलेज को रिमाइंडर भेजा गया है।  

chat bot
आपका साथी