भागलपुर पहुंचे विधि एवं गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार, बोले-उत्तर प्रदेश के तर्ज पर होगी बिहार में गन्ने की जैविक खेती

भागलपुर जिले में गन्ने की खेती को दिया जाएगा बढ़ावा। गन्ना आधारित उद्योग लगाने पर दिया जाएगा अनुदान। सूबे कानून एवं गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार शुक्रवार को रात 8.30 बजे भागलपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:50 PM (IST)
भागलपुर पहुंचे विधि एवं गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार, बोले-उत्तर प्रदेश के तर्ज पर होगी बिहार में गन्ने की जैविक खेती
गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। विधि एवं गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जिला में गन्ना की खेती को विकसित किया जाएगा। जिस तरह केंद्र सरकार की सहायता से उत्तर प्रदेश में जैविक तरीके से गन्ने की खेती कर जा रही है, उसी तर्ज पर अब बिहार में जैविक विधि से गन्ने की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। जैविक तरीके से गन्ने की उपज अधिक होगी और उससे जो गुड़ तैयार होगा, वह स्वास्थ्य के ²ष्टिकोण से काफी लाभदायक साबित होगा। गन्ना की खेती के प्रशिक्षण के बारे में बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर से बातचीत चल रही है। नए टेक्नालाजी से गन्ना से गुड़ तैयार किया जाएगा। गन्ना आधारित उद्योग लगाने के लिए सरकार सब्सिडी दे रही है। दस लाख का उद्योग लगाने वालों को उसे पांच लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। विधि एवं गन्ना मंत्री ने कहा कि पौने चार करोड़ की लागत से भागलपुर में दस न्यायिक इजलास बन रहा है। निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। शनिवार को भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भी मैं भाग लूंगा। जनवरी माह में धार्मिक न्यास संघ के जमीन की परिसीमन संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा होगी। इस अवसर पर मेयर सीमा साहा, पूर्व जिप अध्यक्ष सह वर्तमान जिप सदस्य टुनटुन साह, जिप सदस्य गौरव राय, भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

आज करेंगे बैठक

सूबे कानून एवं गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार शुक्रवार को रात 8.30 बजे भागलपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वे शनिवार को सुबह नौ बजे व्यवहार न्यायालय के प्रथम तज के उपर द्वितीय तल के निर्माण को लेकर न्यायाधीश, जिलाधिकारी व भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे बांका के लिए रवाना हो जाएंगे।

भागलपुर आगमन पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, महापौर सीमा साह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, कला संस्कृति मंच के जिला संयोजक राज किशोर गुप्ता, गौरव राय, सुमन भारती, गौरव जायसवाल, चंदन ठाकुर, चंदन कुमार साह, डब्लू साह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी