लालू-राबड़ी पर निशाना साधते हुए बोले ललन सिंह- बिहार में अब अपहरण नहीं, विकास का उद्योग स्थापित

मुंगेर में ललन सिंह ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों ने पति-पत्नी का शासनकाल देखा है। बिहार में अब अपहरण का नहीं विकास का उद्योग स्थापित है। मंगलवार को ललन सिंह उपचुनाव को लेकर मुंगेर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 06:12 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 07:44 PM (IST)
लालू-राबड़ी पर निशाना साधते हुए बोले ललन सिंह- बिहार में अब अपहरण नहीं, विकास का उद्योग स्थापित
मुंगेर पहुंचे ललन सिंह ने लालू परिवार पर साधा निशाना।

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर)। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (MP Lalan Singh) ने कहा कि बिहार में अपहरण नहीं, विकास का उद्योग लगा हुआ है। उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की जनता पति-पत्नी का शासनकाल देख चुकी है। दोनों के शासनकाल में लाेग पांच बजे के बाद घर से नहीं निकलते थे, अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पूरी तरह बदल गया है। हर क्षेत्र में विकास का काम हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में जो बदलाव हुए हैं वह जनता देख रही है। महिलाओं के लिए यहां जो आरक्षण की व्यवस्था हुई उसके बदलाव का बड़ा असर हुआ है। अब लोग अब बेखाैफ होकर किसी समय कहीं भी आ जा रहे हैं।

गांव-गांव में बिजली और सड़कों का जाल बिछा हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को तारापुर के गाजीपुर में एनडीए से जदयू के प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के नामांकन कार्यक्रम के बाद चुनावी सभा को संबाेधित कर रहे थे। ललन सिंह ने कहा पहले बिजली नहीं रहती थी, लोग बिजली के तार पर कपड़ा सुखाते थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर माह 39 मरीज जाते थे, आज 10 हजार मरीज पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नीतीश कुमार के नेतृत्व में शहर जैसी सुविधा गांव-गांव में है। उन्होंने कहा कि वे 28 अक्टूबर तक मुंगेर में रहेंगे, आपलोग 30 तक सतर्क रहेंगे। एनडीए प्रत्याशी राजीव सिंह को भारी मतों से जीत दिलाकर विधानसभा भेजें। चुनावी सभा में सांसद गिरिधारी यादव, चंदन सिंह, कहकशां परवीन, मंत्री सम्राट चौधरी जयंत राज कुशवाहा, जमा खां, सुमित सिंह, संतोष कुमार सुमन, एमएलसी नीरज कुमार, संजय सिंह, प्रफुल्ल मांझी, ललित कुमार मंडल, प्रणव कुमार पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, दिलीप जायसवाल सिंह थे। -तारापुर की चुनावी सभा में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ने राजद पर बोला हमला -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में अमन-चैन से श्वांस ले रही जनता, हर तरफ, हर क्षेत्र काम -एनडीए के सभी दल के मंत्री और पदाधिकारियों ने एक साथ भरी हुंकार

chat bot
आपका साथी