बोले ललन सिंह- महादलित समुदाय से तिरंगा फहराकर CM नीतीश कुमार ने दी नई दिशा

बिहार विधानसभा उपचुनाव में जदयू से स्टार प्रचारक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह ने रविवार को जदयू प्रत्याशी के लिए लोगों से वोटों की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को नई दिशा देने का काम किया है उन्होंने...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:09 PM (IST)
बोले ललन सिंह- महादलित समुदाय से तिरंगा फहराकर CM नीतीश कुमार ने दी नई दिशा
मुंगेर के तारापुर उपचुनाव में ललन सिंह और अशोक चौधरी का कैंपेन।

जागरण टीम, मुंगेर। तारापुर उपचुनाव: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने टोले और बस्तियों में स्वतंत्रता और गणतंत्रता दिवस पर महादलित समुदाय से तिरंगा झंडा फहराकर समाज में नई दिशा देने का काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को टेटिया बंबर प्रखंड के तुलसीपुर, बरसंडा, लसकरा, टेटिया, आजाद टोला, बंबर मांझी टोला, संपाचक सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों से सीधा जनसंवाद किया।

ललन सिंह ने ग्रामीणों से पूछा कि राजद के शासनकाल में टेटिया बंबर का पिछड़ेपन की वजह क्या थी, आधारभूत संरचना पिछड़ा क्यों था। राजद के शासन में किसान खेती करने के लिए नदी और बारिश पर निर्भर थे, विकास पुरुष मुख्यमंत्री ने हर खेत तक बिजली पहुंचाने का काम किया। सड़कों का जाल बिछाया, अब किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। महादलित, अतिपिछड़ा समाज को राजद के कार्यकाल में नरसंहार झेलना पड़ा। -टेटिया बंबर प्रखंड में भवन निर्माण मंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई गांव गए -एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील, लोगों से सीधा किया संवाद

मुंगेर सांसद ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई और लोग अमन चैन से रह रहे हैं। वहीं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी लोगों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प 'शिक्षित बिहार' है। प्रखंड में नई पीढ़ी के लिए कस्तुरबा आवासीय विद्यालय, कुशल युवा कार्यक्रम, छात्रवृति व स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं चल रही हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ा है। जदयू प्रदेश सचिव बटेश्वर मेहता, जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सिंह, राजेश कुमार सिंह, मुखिया निरंजन निषाद, देवेन्द्र प्रसाद, मनोज पटेल, निरंजन कुशवाहा, सौरव निधि सहित बड़ी संख्या में लोग थे।

chat bot
आपका साथी