JDU: अब ललन सिंह के इशारे पर चलेगी पार्टी,भागलपुर से रहा है गहरा लगाव, आयी बड़ी प्रतिक्रिया

ललन सिंह को जदयू का कमान मिल गया है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भागलपुर के जदयू कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। इसके लिए जदयू की विशेष बैठक दिल्ली में हुई थी। ललन सिंह मुंगेर के सांसद हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:29 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:29 AM (IST)
JDU: अब ललन सिंह के इशारे पर चलेगी पार्टी,भागलपुर से रहा है गहरा लगाव, आयी बड़ी प्रतिक्रिया
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ललन सिंह को भागलपुर में मिली बधाई

जागरण संवाददाता, भागलपुर। दिल्ली में आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही भागलपुर में जदयू कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। वहीं, एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुबारकबाद दी।

इधर, जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता सह जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक भुवानिया ने सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि ललन सिंह के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से आम जनता को अवगत कराएंगे। वहीं, विपक्ष के दुष्प्रचार का भी मजबूती से जवाब दिया जाएगा। बिहार देश का पहला राज्य है, जहां कोरोना संक्रमण से मरने वाले मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिया जा रहा है। जदयू नेताओं ने कहा कि ललन सिंह तीन वर्ष तक भागलपुर के प्रभारी मंत्री रहे हैं। भागलपुर से उनका गहरा लगाव रहा है। ऐसे में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार होगा। भागलपुर में प्रदेश महासचिव विभूति प्रसाद गोस्वामी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का समूह स्टेशन चौक पर आतिशबाजी कर, अबीर, गुलाल एवं मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का छात्र जीवन भागलपुर से जुड़ा रहा है।

भागलपुर से ही उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। महानगर अध्यक्ष राजदीप कुमार राजा ने कहा कि ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी एक बार फिर अपना पुराना गौरव प्राप्त करेगी। मिथिलेश कुमार, शेखर पांडे, चन्द्रशेखर मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, इंद्रप्रकाश मंडल, अभिषेक कुमार सिंह, गोपी दास, मु. जीशान, सागर हरि, ब्रज किशोर सिंह, संजय साह, शमीम रिजवी, संजीव जायसवाल, सतीश साह, मनोज मिश्रा, राकेश यादव, दिवाकर भगत, शबाना दाऊद, अमित कुमार आदि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी है।

ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष हैं। जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ललन सिंह जदयू के मजबूत स्तंभ हैं। उनकी कार्यशैली में संगठन की मजबूती के साथ विपक्षियों के प्रति सटीक रणनीति महत्वपूर्ण है। वहीं जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि जदयू जात नहीं जमात की पार्टी है। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से परिवारवाद और वंशवाद के हिमायती लोगों की बोलती बंद हो गई है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, बिहपुर के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, मुन्ना भगत, सुबोध साह, पुष्पक सिंह, शिवशंकर चौधरी, मीडिया सेल जिला संयोजक प्रिंस पटेल व रुपक पटेल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार राय व अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।

chat bot
आपका साथी