लेडी सिंघम लिपि सिंह ने अपर थानाध्यक्ष को किया तत्काल सस्पेंड, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

लेडी सिंघम लिपि सिंह ने एक ऐसे मामले में अपर थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस महकमे पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे। दरअसल अपर थानाध्यक्ष ने मामले को न केवल झूठा बनाया बल्कि वरीय अधिकारियों को भी गुमराह किया। पढ़ें पूरी खबर...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:20 AM (IST)
लेडी सिंघम लिपि सिंह ने अपर थानाध्यक्ष को किया तत्काल सस्पेंड, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
सहरसा एसपी लिपि सिंह ने जांच कर अपर थानाध्यक्ष को किया निलंबित।

संवाद सूत्र, सहरसा: लेडी सिंघम के नाम से मशहूर जिले की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष राजमणि को निलंबित कर दिया है। सही मामले को झूठा करने एवं वरीय अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है। एसपी ने यह कार्रवाई एक महिला की बरामदगी,जब्त जेवर व रुपये के मामले में की है।  इस मामले में हरिद्वार के लश्कर में रेल पुलिस ने विवाहिता के साथ एक युवक को पकड़ा था। उस मामले को सदर पुलिस ने रफा-दफा कर दिया। लाखों रुपये की बरामदगी सहित आरोपित को भी बांड भराकर छोड़ दिया गया। 

शहर के महावीर चौक निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने सदर थाना को आवेदन देकर अपनी पत्नी के अपहरण कर लिए जाने की शिकायत की थी। जिसमें कहा कि उनकी पत्नी पूर्णिमा गुप्ता 8 जून 21 को दिन में ही घर से गायब हो गयी। एक अज्ञात व्यक्ति जिसका मोबाइल नंबर से मेरे मोबाइल पर मेरी पत्नी व बच्चों के अपहरण करने की फोन कर धमकी दिया करता था। मोबाइल नंबर वाला व्यक्ति पर ही अपनी पत्नी के अपहरण करने का आरोप लगाया था। हरिद्वार स्टेशन से पहले लश्कर स्टेशन पर रेल पुलिस ने महिला को युवक के साथ पकड़ लिया।

महिला के साथ  रूपेश रविदास नामक युवक भी गिरफ्तार हुआ। जो नई दिल्ली का रहनेवाला बताया गया। इस सूचना के बाद सहरसा पुलिस ने सारी कानूनी प्रक्रिया के बाद उन दोनों को ले आयी। महिला को उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं उसके साथ पकड़ाए युवक को भी बांड के आधार पर सदर थाना से ही छोड़ दिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। 

एसपी ने करायी घटना की जांच

एसपी लिपि सिंह ने जब महिला के अपहरण वाले घटना की जांच करायी तो पता चला कि वास्तव में महावीर चौक से कपड़ा व्यवसायी संतोष कुमार गुप्ता की पत्नी का अपहरण किया गया। जिस मामले में लश्कर पुलिस ने उसे एक युवक के साथ ट्रेन में पकड़ा था। जिसके पास से नगद व लाखों के जेवरात पकड़ाए थे। एसपी ने इसी मामले केां गंभीरता से लेते हुए सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष राजमणि को निलंबित कर दिया। 

chat bot
आपका साथी