उप श्रमायुक्त समेत दस पदाधिकारियों का तबादला

उप श्रमायुक्त समेत श्रम संसाधन विभाग के दस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:49 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:49 PM (IST)
उप श्रमायुक्त समेत दस पदाधिकारियों का तबादला
उप श्रमायुक्त समेत दस पदाधिकारियों का तबादला

भागलपुर। उप श्रमायुक्त समेत श्रम संसाधन विभाग के दस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। उप श्रमायुक्त कविता कुमारी और सहायक श्रमायुक्त सुधांशु कुमार का तबादला मुंगेर हुआ है। जबकि श्रम अधीक्षक रिपूसुदन मिश्रा का स्थानांतरण पटना में श्रमायुक्त सचिव के पद पर हुआ है।

इसके अलावा संतोष कुमार, मनोज कुमार, विमल कुमार समेत सात प्रवर्तन पदाधिकारियों के स्थानांतरण भी विभिन्न जिलों के किए गए हैं। कविता कुमारी की जगह मुजफ्फरपुर में पदस्थापित श्रीगोविंद को उप श्रमायुक्त, सुधांशु कुमार के स्थान पर मुंगेर के मु. आफताब आलम और रिपूसुदन के स्थान पर कटिहार के विनोद कुमार श्रम अधीक्षक बनाए गए हैं। अभी तक किसी पदाधिकारी ने योगदान नहीं दिया है। 16 जुलाई तक लॉकडाउन है। इसके बाद पदाधिकारियों के योगदान देने की उम्मीद है। इधर, पदाधिकारियों के नहीं रहने से विभागीय कार्य बाधित हो रहा है। श्रमिकों के पंजीयन नहीं हो रहा है। फाइलों के निपटारे नहीं होने की स्थिति में श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

chat bot
आपका साथी