बिहार के सभी जिलों में की जाएगी मेगा स्किल सेंटर की स्थापना, क्षेत्रवाद का शिकार हुआ रेल इंजन कारखाना : मंत्री जीवेश कुमार

बिहार के श्रम संसाधन व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि सभी जिलों में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है। सभी प्रमंडलों में सेंटर आफ एक्सीलेंस खुलेंगे।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:36 PM (IST)
बिहार के सभी जिलों में की जाएगी मेगा स्किल सेंटर की स्थापना, क्षेत्रवाद का शिकार हुआ रेल इंजन कारखाना : मंत्री जीवेश कुमार
श्रम संसाधन व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जीवेश कुमार।

संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। बिहार के श्रम संसाधन व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि सभी प्रमंडलों में सेंटर आफ एक्सीलेंस खुलेंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है। मंत्री ने कहा कि सभी जिलों में मेगा स्किल सेंटर खुलना है। सरकार रोजगार को लेकर संवेदनशील है, इसलिए जिलों में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। श्रम मंत्री रविवार को जमालपुर में चल रहे पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के द्वितीय वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे थे।

मंत्री जीवेश कुमार ने भारतीय मजदूरों की कर्मठता व लगन शीलता पर कहा कि रेल परिवार के सर्वांगीण विकास से ही रेलवे का समृद्ध विकास संभव है। रेल इंजन कारखाना क्षेत्रवाद का शिकार हो गया है। इसकी उन्नति से ही जमालपुर का समुचित विकास संभव है। पूर्व की सरकारों ने कारखाना को नजर अंदाज किया है। भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने की थी। यह पहला ऐसा संगठन है जो देश हित के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुंगेर का गंगा पुल राज्य और केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। निर्माण में सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है। अगले वर्ष से पुल चालू हो जाएगा। बिहार पहला राज्य है जहां श्रमिकों की दुर्घटना में मौत पर एक लाख रुपये की राशि का अनुदान दिया जाता है।

मुंगेर विधायक प्रणव यादव ने उठाई मांग

अधिवेशन में पहुंचे मुंगेर भाजपा के विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा भारतीय विचारधारा का है। यह संगठन रेलकर्मी की समस्या को लेकर सदैव संघर्षशील रहा है। संघ का उद्देश्य भारतीय मजदूर को एक मंच पर लाना। जमालपुर रेल इंजन कारखाना पर प्रकाश डालते हुए यहां की उपलब्धि से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने डीजल शेड को इलेक्ट्रिक सेट में बदलने की आवाज संसद में उठायी थी। इस इसका सकारात्मक रिजल्ट सबके सामने है। जमालपुर रेल कारखाने को पूर्व मध्य रेल जोन में लाया जाए ताकि इसका सब विकास अच्छी तरह से हो सके। जमालपुर में यांत्रिक विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा पर पीएम को बधाई दी।

अधिवेशन का हुआ समापन

रविवार को केंद्रीय संस्थान में आयोजित पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के द्वितीय वार्षिक अधिवेशन का समापन हुआ। अधिवेशन की शुरुआत दीप जलाकर की गई। अतिथियों ने भगवान विश्कर्मा, मजदूर संघ के संस्थापक के साथ भारत माता के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एके शुक्ला राष्ट्रीय ने कहा कि देश की विकास के लिए रेल का विकास जरूरी है। रेल कर्मी की समस्या का समाधान ससमय हो इसको लेकर हमलोग का संघ सदैव संघर्ष कर रहा हैं।

संगठन मंत्री दिलीप चक्रवर्ती ने कहा कि आज संघ पूरे भारत के मजदूर को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहा है। देश की आर्थिक संरचना की रीढ़ रेलवे है। इसमें मजदूर संघ का योगदान अहम है। अधिवशेन में उज्जवल मुखर्जी महामंत्री, विनोद कुमार सिंह प्रदेश मंत्री,गणेश मिश्रा क्षेत्रीय संगठन मंत्री, सुरेंद्र कुमार सिंह जोनल अध्यक्ष भारतीय रेल कर्मचारी संघ,तपन कुमार दास महामंत्री मंच संचालन कर रहे थे। इस मौके पर अरुण कुमार मुकेश, श्री भानु प्रताप पाठक, हरेराम महाराज, चंदन शर्मा, कृष्णा प्रसाद, अरुण शाह,शंकर सिंह, गोकुल सिंह मुन्ना कुमार यादव, दीवाकांत प्रसाद सहित कई यूनियन के सदस्य और रेल कर्मी थे।

chat bot
आपका साथी