Kosi Graduate Constituency 2020 : चुनाव प्रचार थमा, मतदान 22 अक्टूबर को

Kosi Graduate Constituency 2020 22 अक्टूबर को संबंधित 14 जिलों में 101362 मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार का दौर थम गया। अभी इस क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ एनके यादव हैं। वे इस बार भी भाजपा के उम्‍मीदवार हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:18 PM (IST)
Kosi Graduate Constituency 2020 :  चुनाव प्रचार थमा, मतदान 22 अक्टूबर को
Kosi Graduate Constituency 2020 : वर्तमान विधानपार्षद डॉ एनके यादव।

पूर्णिया, जेएनएन। कोसी स्नातक निर्वाचन के मतदान की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 22 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार का दौर थम गया। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामलला सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर को सभी 14 जिलों में 188 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

1,01,362 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 14 जिले पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई एवं खगडिय़ा हैं। जिसमें 101362 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं पूर्णिया जिले में 16 भवनों में 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 9380 मतदाता वोट डालेंगे। सभी मतदान केंद्र प्रखंड मुख्यालयों एवं नगर निगम मुख्यालय में बनाए गए हैं।

बनाए गए हैं 19 मतदान दल

चुनाव के लिए 19 मतदान दल बनाए गए हैं जो 21 अक्टूबर को सभी जिला निर्वाचन कार्यालय में योगदान देंगे। मतदान दल में एक पीठासीन पदाधिकारी एवं तीन मतदान पदाधिकारी शामिल होंगे। पीठासीन एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी को विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदान की गई है। कर्मियों के बीच 21 को ही मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। उन्हें निर्वाचन से संबंधित सामान के साथ कोविड-19 से सुरक्षा के लिए भी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

जिले को चार जोन में बांटा गया है

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए जिलों को चार जोन में बांटा गया है। जोनल दल के दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने निर्धारित मुख्यालय में अपने जोन से संबंधित मतदान केंद्रों पर निगरानी रखेंगे। सदर अनुमंडल क्षेत्र के जोनल अधिकारी एसडीओ विनोद कुमार एवं एसडीपीओ आनंद पांडेय होंगे। इसी तरह अन्य अनुमंडल के एसडीएम एवं एसडीपीओ भी जोनल अधिकारी होंगे।

मतदान के लिए नौ दस्तावेज होंगे वैध

मतदान के लिए मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र के साथ नौ वैकल्पिक दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सेवा व आधिकारिक पहचान पत्र, बैंक या पोस्टऑफिस का पासबुक, मनरेगा कार्ड व राशन कार्ड शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी