12 पुलिस पदाधिकारियों से किशनगंज SP ने मांगा स्पष्टीकरण, कहा- संतोषजनक जवाब न मिला, तो होगी कड़ी कार्रवाई

किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने 12 पुलिस पदाधिकारियों से जवाब तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। काम में लापरवाही को लेकर सभी को सख्त आदेश दिया है कि वे अपना स्पष्टीकरण दें। इसके साथी ही संतोषजनक जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:09 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:09 AM (IST)
12 पुलिस पदाधिकारियों से किशनगंज SP ने मांगा स्पष्टीकरण, कहा- संतोषजनक जवाब न मिला, तो होगी कड़ी कार्रवाई
12 पुलिसकर्मियों से जवाब तलब, काम में लापरवाही को लेकर मांगा स्पष्टीकरण।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। कांडों के निष्पादन का आदेश निर्गत किये जाने के बाद भी न्यायालय में अंतिम प्रपत्र समर्पित नहीं करने के कारण 12 पुलिस पदाधिकारियों से एसपी कुमार आशीष (SP Kumar Ashish) ने स्पष्टीकरण मांगा है। इनमें अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। एसपी कुमार आशीष ने बताया कि स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है उसमें टाउन थाना में प्रतिनियुक्त अवर निरीक्षक विनय कुमार उपाध्याय, राम लाल भारती, अवर निरीक्षक सरोज कुमार, शहनवाज खान, परवेज आलम, अखिल कुमार पासवान, अंजनी कुमार, प्रीतम रजक शामिल हैं। सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारियों में जनार्दन राय, संजय आजाद, राघवेंद्र उपाध्याय, श्याम स्वरूप सिंह यादव शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि अगस्त माह में लंबित निष्पादित कांडों की समीक्षा के क्रम में अंतिम आदेश निर्गत किया जा चुका है। इसके बावजूद भी इन पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा न्यायालय में अंतिम प्रपत्र समर्पित नहीं किया गया है। यह लापरवाही के साथ साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश को नहीं मानने के साथ साथ उनके अनुशासनहीनता को दर्शाता है।

दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाला पति गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, किशनगंज : दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पत्नी के साथ मारपीट करने और तीन तलाक देकर घर से निकालने वाले आरोपित पति को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पहड़कट्टा थाना क्षेत्र के मरिया गांव निवासी पीडि़ता नाजिया प्रवीण की लिखित शिकायत पर महिला थाना में मोतीबाग करबला निवासी पति सद्दाम हुसैन पिता अकरम सहित ससुराल वालों के विरुद्ध कांड संख्या 41/21 दर्ज की गई थी।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व सद्दाम के साथ हुई थी। शादी के समय हैसियत से अधिक उपहार भी दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दो लाख रुपये दहेज की मांग कर उसे प्रताडि़त करने लगे। इस बीच पीड़िता एक बच्चे की मां भी बन गई। गत 30 जून को पति ने दुधमुंहे बच्चे को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। लेकिन महिला हेल्पलाइन की पहल पर उसे बच्चा वापस मिल गया। लेकिन ससुराल वालों के द्वारा दहेज की मांग कर उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। विगत दिनों सद्दाम ने उसे तीन तलाक देकर मारपीट कर घर से निकाल दिया।

chat bot
आपका साथी