Kishanganj: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गर्भवती महिला के साथ किया कुछ किया ऐसा कि...

किशनगंज में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों गर्भवती महिला को घर से भगा दिया है। इन लोगों पर आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण महिला को लगातार प्रताडि़त किया जाता था।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:50 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:50 AM (IST)
Kishanganj: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गर्भवती महिला के साथ किया कुछ किया ऐसा कि...
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को भगाया।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मस्तान चौक बाघमारा निवासी गर्भवती महिला को पति और ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। मामले उस वक्त सामने आया जब स्थानीय स्तर पर की गई पंचायत में इंसाफ नहीं मिलने के बाद पीड़िता लाडली बेगम न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। जहां पीड़िता के लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता लाडली बेगम की शादी दो वर्ष पूर्व गांव के सोनू नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगें। बार-बार दहेज स्वरूप एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जाने लगी। लेकिन पीड़िता के मायके वालों की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे दहेज की रकम अदा कर सके। मामले को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई। लेकिन पंचायत में भी बात नहीं बनी। दो माह पूर्व ससुराल वालों ने उसे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। घटना के बाद पीड़िता ने मायके में शरण ले ली। घटना के बाद वह न्याय के लिए दर दर भटकती रही। लेकिन न्याय नहीं मिलने के बाद वह थक हार कर इंसाफ की गुहार लगने महिला थाना पहुंची।

महिला ने रिश्तेदारों पर लगाया मारपीट व हत्या करने का आरोप

किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के हालामाला पंचायत स्थित मोतिहारा वार्ड नंबर तीन निवासी महिला रेणु खान ने अपने ही रिश्तेदारों पर मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के लिखित शिकायत पर कांड संख्या 276/21 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पीड़िता ने बताया कि मंगलवार सुबह वह घर मे सोई हुई थी। उस दौरान घर के बाहर लोगों की शोर सुनाई दी। बाहर निकलते ही चचेरा मामा इकबाल, ज़ाहिद, फ़ैयाज आलम, तंजीर आलम, नकीबु, ग्राम बालावाड़ी गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिसके बाद वह भागकर घर में में घुस गई। जिसके बाद इकबाल व जाहिद के पुत्र फैयाज आलम, तंजीर आलम, नकीव आलम आदि कमरे में घुस गया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उनलोगों ने हत्या करने की धमकी भी दी।

chat bot
आपका साथी